विधायक रामबाई के आरोपी पति गोविंद सिंह का सरेंडर, पति-पत्नी ने जारी किये वीडियो


— गोविंद सिंह ने किया सरेंडर.
— पुलिस ने अब तक नहीं की पुष्टी.
— आरोपी पति के बाद विधायक ने भी किया वीडियो जारी.



दमोह। विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टी नहीं की है। गोविंद सिंह ने अपने सरेंडर से पहले एक वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दी है और फिर बाद में उन्होंने भिंड पुलिस के सामने सरेंडकर करने की बात कही है। इसके लिए बाकायदा  उन्होंने अपने बयान के साथ वीडियो जारी किया है और इसे लेकर विधायक रामबाई ने भी वीडियो जारी किया है।

गोविंद सिंह ने अपने इस वीडियो में खुद को निर्दोष बताया है और न्यायालय से अपील की है कि इस मामली उच्च स्तरीय जांच करवा लें ताकि सच्चाई साबित हो सके। उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी साबित हों तो उन्हें बीच चौराहे पर फांसी दे दी जाए। गोविंद सिंह ने 27 मार्च की सुबह यह वीडियो बनाया है।

इसके बाद गोविंद सिंह ने दूसरा वीडियो जारी किया जहां वे एक गाड़ी में बैठकर भिंड के बस स्टैंड की ओर पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए जा रहे हैं।

गोविंद सिंह का वीडियो…

इस बारे में दमोह एसपी हेमंत चौहान से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया हालांकि खबर है कि चौहान ने अन्य समाचार संवाददाताओं से इस बारे में फिलहाल पुख्ता जानकारी न होने की बात कही है।

जानकारी मिलने तक पुलिस को इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि गोविंद सिंह ने सरेंडर कहां किया है और किया भी है या नहीं। ऐसे में वीडियो की जांच जारी है।

इन दोनों वीडियो के बाद रामबाई ने भी लोगों से अपील करते हुए वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अब तक उनके पति सरेंडकर क्यों नहीं कर रहे थे। रामबाई कह रहीं हैं कि उनके पति ने भिंड के पुलिस स्टैंड पर पुलिस को बुलाकर खुद को सरेंडर किया है।

उन्होंने अपील की है कि उनके पति इस हत्याकांड में शामिल नहीं थे ऐसे में उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

 



Related