मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री के रूप में राजेंद्र शुक्ल और जदगीश देवड़ा ने भी शपथ


शिवराज सिंह चौहान ने ली बिदा


DeshGaon
बड़ी बात Published On :

मध्यप्रदेश के बीसवें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ली। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

इस समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। फिलहाल यादव के मंत्रीमंडल में किसी नए मंत्री ने शपथ नहीं ली है।  मंच पर कई संत महत्मा भी इन नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे।

शपथ लेने से पहले डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे।

वहीं इस दौरान निवृत्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी भी आई जिन्होंने कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीनी चदरिया…।’ शिवराज, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। हालांकि समारोह स्थल के बाहर जिन बड़े नेताओं के होर्डिंग लगे हुए थे उनमें सीएम शिवराज का नाम नहीं था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Related