हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्यौहार


पंचांग के मुताबिक 7 और 8 जुलाई को मनाई गई है होली


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। होली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर रंग में रंगे नजर आए। हालांकि पंचांग और मुहूर्त के हिसाब से होली के त्यौहार को दो दिनों तक सात और आठ मार्च में मनाया गया लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे 8 मार्च बुधवार के दिन ही मनाया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि कई दिग्गज नेताओं ने लोगों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

होली के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमंडों के साथ होली मनाई। अमेरिकी मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंची थी।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि

 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जमकर होली मनाई उन्होंने अपने निवास पर लोगों के बीच रहकर फाग के गीत गाए। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह मौजूद रहीं।

 



Related