भारत का दुष्प्रचार कर रहे 4 पाकिस्तानी चैनल के साथ 22 यूट्यूब चैनल सरकार ने किए ब्लॉक


आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए। इसके साथ ही 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। बंद किए गए YouTube चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
youtube channels blocked

नई दिल्ली। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी रिश्तों और सार्वजनिक आदेश को लेकर गलत जानकारी फैला रहे 22 यू-ट्यूब चैनल्स को मंगलवार को ब्लॉक कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें 4 पाकिस्तान के यू-ट्यूब न्यूज चैनल हैं। इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।

आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए। इसके साथ ही 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए हैं। बंद किए गए YouTube चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी।

यह देखा गया कि इन भारतीय YouTube आधारित चैनलों द्वारा यूक्रेन में मौजूदा स्थिति से संबंधित बड़ी मात्रा में झूठी सामग्री प्रकाशित की गई और इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना था।

ब्लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का उपयोग कर रहे थे, जिसमें उनके समाचार एंकरों की तस्वीरें भी शामिल थीं, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाचार बिलकुल सही हैं।

वीडियो के शीर्षक और थंबनेल को सोशल मीडिया पर सामग्री की वायरलिटी बढ़ाने के लिए अक्सर बदल दिया जाता था। कुछ मामलों में, यह भी देखा गया कि व्यवस्थित भारत विरोधी फर्जी खबरें पाकिस्तान से आ रही थीं।

इनमें ARP न्यूज, सरकारी बाबू, ऑनलाइन खबर, डीपी न्यूज, किसान तक, भारत मौसम, दिनभर की खबरें, डीजी गुरुकुल जैसे भारतीय चैनल शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 का नाम है।

इसके पहले जनवरी में मिली सूचना पर सरकार ने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किए थे।

ये सारे अकाउंट्स पाकिस्तान से संचालित होते थे और झूठे भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते थे।



Related