महिला के साथ निर्दयी व्यवहार पर उठ रहे सीएम शिवराज के लाडली बहना के प्रति स्नेह पर सवाल


कटनी जिले का है वीडियो, लोगों ने उठाए महिला केसाथ किए जा रहे व्यवहार और सीएम शिवराज के दावों पर सवाल


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

कटनी जिले का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला को महिला पुलिस कर्मी बेहद निर्दयता से हटा रहीं हैं। जिस स्थान से महिला को हटाया जा रहा है वह जगह महिला की ही है लेकिन अब वहां बिजली का टावर लगाया जाना है और महिला दिए जा रहे मुआवजे से खुश नहीं है ऐसे में वह हटने को तैयार नहीं थी।

इस मामले में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना बीते 30 जुलाई है। जब कटनी क्षेत्र की पावर ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा कौड़िया गांव में 132 केवी की लाइन बिछाई जा रही थी। इस दौरान छैना बाई की जमीन पर इलेक्ट्रिक टावर लगाया जाना तय किया गया। महिला ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे जमीन पर खतरा होगा और फिर उसका उपयोग नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी मुआवजा दिया जा रहा है वह होने वाले नुकसान से काफी कम है।

महिला के विरोध करने पर जिला प्रशासन सहित तीन थानों से पुलिस बल स्लिमानाबाद के ग्राम कौड़िया पहुंचा था। इस बीच महिला और उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन का विरोध जारी रखा लेकिन इसके बाद पुलिस ने महिला और उनके परिवार के लोगों पर बल का प्रयोग किया। यहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने छैना बाई की पिटाई की। उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और इस दौरान उनके परिवार के लोगों को भी इसी तरह पीटा जा रहा था।

मीडिया में पीड़िता के बयानों के मुताबिक उसकी जमीन का मुआवजा दिए बिना ही वहां टावर लगाया जा रहा था। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की गई। मामले पर एएसपी मनोज केड़िया ने कहा कि घटना पुरानी है। महिला की जमीन पर टॉवर लगाने के लिए पॉवर ट्रांसमिशन द्वारा 132केवी का टॉवर लगाना था जिसको लेकर महिला उपद्रव मचा रही थी। महिला पुलिस ने उसे पकड़कर 151 के तहत प्रकरण बनाकर जेल भेजा था



Related