बड़ी भीड़ के साथ दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा


राहुल गांधी की है यात्रा 9 राज्यों के 46 जिलों का सफर तय कर चुकी है 3 जनवरी के बाद यात्रा कुछ दिनों के लिए विश्राम पर होगी।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
bharat jodo yatra 12th day in mp

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा का 108 वां दिन है और इस मौके पर यह यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी अब देश की राजधानी में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यात्रा ने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली के बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश किया।

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में करीब 23 किलोमीटर तक चलेगी इस दौरान अपोलो और आश्रम होते हुए राहुल गांधी लाल किले तक जाएंगे। इस दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है।

Rahul Gandhi with Bharat Jodo Yatra in Delhi deshgaon news
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 9 राज्यों के 46 जिलों से होकर अब दिल्ली पहुंची है। यात्रा को देश में मिले व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस उत्साहित है। ऐसे में अब दिल्ली में राहुल गांधी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उनकी इस यात्रा में कई विपक्षी सांसद भी शामिल हैं। वहीं दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल के साथ आज चलते हुए नजर आएंगे। कमल हसन ने दिल्ली में रहने वाली तमिल नागरिकों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

कोरोना के बहाने राहुल पर निशाना!

दूसरे देशों में कोरोना संक्रमण के फैलने की खबरों के बाद हालही में  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने भारत जोड़ो यात्रा के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से केंद्र सरकार कोविड प्रोटोकॉल को लेकर फिर सक्रिय नजर आने लगी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार के द्वारा राहुल गांधी की इस यात्रा को कोरोना से जोड़कर निशाने पर लिया गया। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भी खासी भीड़ उमड़ी और वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिना कोविड प्रोटोकोल के शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा तक देश के 9 राज्यों के 46 जिलों से होकर गुजर चुकी है। दिल्ली यात्रा के मार्ग में पड़ने वाला दसवां राज्य है। कन्याकुमारी से शुरू हुई है यात्रा कश्मीर तक जाने वाली है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा राज्यों मैं भारत जोड़ो यात्रा को बेहद मजबूत जनसमर्थन मिला है।

इस यात्रा में मशहूर हस्तियां भी शामिल रहीं। इनमें फिल्म और टेलीविजन से जुड़े लोगों से लेकर कलाकार साहित्यकार, खेल,  संगीत, राजनीतिक और आर्थिक मामलों के जानकार तक शामिल रहे हैं।

इनमें रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, अभिनेत्री स्वरा भास्कर अभिनेत्री पूजा भट्ट, रिया सेन, बॉक्सर विजेंदर सिंह, कॉमेडियन कुणाल कामरा, राजनीतिक कॉमेंटेटर सुधींद्र कुलकर्णी, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी, गांधीजी के पड़पोते तुषार गांधी आदि कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं।



Related






ताज़ा खबरें