सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

DeshGaon
बड़ी बात Published On :

नई दिल्ली। यूपीए की प्रमुख और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की ओर से शुक्रवार को जो जानकारी दी गई उसमें बताया गया है कि उनका इलाज चेस्ट कंसल्टेंट अनूप बसु कर रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ डीएस राणा के अनुसार, सोनिया गांधी को 2 मार्च को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी को फिलहाल बुखार बताया जा रहा है। बीते दिनों कांग्रेस के अधिवेशन में भी वे मास्क लगाए हुए नजर आई थी और काफी कमजोर दिखाई दे रहीं थी।

इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक कोई गंभीर बात नही है, सांस लेने में तकलीफ जो वो पिछले कुछ समय से झेल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर निबुलाइज़ भी कराया जाता है, उन्हीं कारणों से इस बार भी भर्ती कराया गया है।



Related