छत्तीसगढ़ः बलौदाबाजार में ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 11 की मौत व 15 घायल


मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी।


DeshGaon
छत्तीसगढ़ Published On :
baloda bazar accident spot

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 15 लोग घायल हो गए।

मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही सीएम बघेल ने घायलों के बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।

वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

baloda bazar accident hospital

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे, तभी खमरिया में डीपीएस स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी।

यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

बुधवार को हुए कार्यक्रम के बाद गुरुवार रात 22 से ज्यादा लोग सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक CG 11 AH 9979) में सवार होकर वापस ग्राम खिलोरा लौट रहे थे।

तभी रात के करीब 10.30 बजे भाटापारा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 MC 4427 के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 11 लोगों की मौत हुई है।

baloda bazar accident morgue

हादसे में इन लोगों की हुई मौत – 

  1. रामखिलावन साहू, 65 वर्ष, निवासी परशुराम वार्ड, भाटापारा
  2. नरोत्तम यादव, 35 वर्ष, ग्राम खिरोरा
  3. बिरझु साहू, 55 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  4. किशन साहू, 12 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  5. जितेंद्र यादव, 18 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  6. भूषण साहू, 50 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  7. होमेश साहू, 11 वर्ष, निवासी खिलोरा
  8. हितेश साहू, 13 साल, निवासी खिलोरा
  9. बलदाऊ राम साहू, 32 साल, निवासी खिलोरा
  10. भावेश, 14 साल
  11. राजा राम, 45 साल, निवासी खिलोरा

घायलों की सूची –

नरेंद्र साही (42 वर्ष),
दीपेश साहू (8 वर्ष),
पायल साहू (10 वर्ष),
घनश्याम साहू (35 वर्ष),
कौशल निर्मल (53 वर्ष),
दीपक साहू (12 वर्ष)

इनका इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

भगेला सिंह (60 साल) को शुक्रवार सुबह 10 बजे गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है।

वहीं रात में भी 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जिनमें मनहरण साहू (45 वर्ष) और खिलेश साहू (24 वर्ष) शामिल हैं।



Related