कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं दिया था बंगला, अब भाजपा दे रही

DeshGaon
घर की बात Updated On :

भोपाल। राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में अपने अपमान से दुखी बताए जाते थे और इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर सरकार गिरा दी थी। सिंधिया का पहला अपमान एक बंगले पर हुआ था। सरकार बदलने के साथ ही उन्हें बंगला भी मिल गया है। अब वे पूर्व मुख्यमंत्रियों के पड़ौसी होंगे। उन्हें भोपाल में श्यामला हिल्सा में बी 5 नंबर का बंगला अलॉक किया गया है।

श्यामला हिल्स इलाके में ही    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भी सरकारी बंगला है।  उमा भारती और दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास की लाइन में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बंगला है। इस बंगले में पहले मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल रहते थे।

सिंधिया को साल 2018 में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में सरकारी बंगला नहीं मिला था। सिंधिया की नाराज़गी यहीं से शुरु हुई थी। इसके बाद कांग्रेस में वे लगातार परेशान होते रहे। खबरों की मानें तो उन्हें कांग्रेस में उनके विरोधी इसी तरह परेशान करवा रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सिंधिया के प्रति सार्वजनिक रुप से टिप्पणी की थी। जिसके बाद सिंधिया की नाराज़गी बढ़ गई थी।

 

 

 



Related






ताज़ा खबरें