कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, अब जनता उन्‍हें ठुकराएगी: सीएम मोहन यादव


– शहर में निकली जन आभार यात्रा.
– धार में पीएम एक्‍सीलेंस और आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा
– 43 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण.
– सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किया पेंशन राशि का अंतरण.


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

मुख्‍यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम मोहन यादव धार पहुंचे। पीजी कॉलेज स्थित आयोजित सभा में मुख्‍यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किश्त का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री निर्धारित समय से कुछ समय बाद उज्‍जैन से डीआरपी लाईन हेलीपेड पर पहुंचे जहां कार्यक्रम में बदलाव करते हुए रोड शो ना करते हुए सीधे सभा स्‍थल पर पहुंचे और आयोजित सभा को संबोधित किया इसके बाद घोड़ा चौपाटी से जन आभार यात्रा की शुरुआत हुई।

42 कार्यों का लोकार्पण और भूम‍िपूजन :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 56 लाख हितग्राहियों को 340 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत 136 करोड़ के 1 हजार 634 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं आहार अनुदान योजना के अंतर्गत 2 लाख से अधिक जनजातीय बहनों को 30.43 करोड़ की राशि का अंतरण किया।

कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, अब जनता उन्‍हें ठुकराएगी :

सभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव जमकर कांग्रेस पर बरसे। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा

कांग्रेस ने 70 साल तक जनता को मुर्ख बनाया, पंजा तो दिखाया पर हाथ का पंजा तो बताया पर हाथ पकड़ने से मना कर दिया। ये लोग श्रीराम के पैदा होने का प्रमाण मांगते हैं, आदिवास‍ियों के हाथ में तीर धनुष उनसे भगवान राम का संबंध बताता है। जिन्‍होंने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया है जनता उन्‍हें ठुकराएगी।

शहर में निकली जन आभार यात्रा :

सभा को संबोधित करने के बाद शहर के घोड़ा चौपाटी से जन आभार यात्रा की शुरुआत हुई। आभार यात्रा में सैकड़ों की संख्‍या में लोग शामिल हुए। यात्रा घाेड़ा चौपाटी से हटवाड़ा, आंनद चौपाटी, जवाहर मार्ग, धानमंडी होते हुए पुन: घोड़ा चौपाटी पहुंची। यात्रा के दौरान सैकड़ों सामाजिक मंचों से मुख्‍यमंत्री मोहन यादव का स्‍वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ रथ पर मंत्री नागर सिंह चौहान, धार विधायक नीना वर्मा, सांसद छतर सिंह दरबार,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, विधायक कालु सिंह, रंजना बघेल,सावित्री ठाकुर मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री का 50 से अधिक मंचों से स्वागत:
प्रथम नगर आगमन पर मालवा के सपूत माननीय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का धार नगर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जन आभार यात्रा के रूप में विशाल रोड़ शो के साथ जब श्री यादव रथ में सवार होकर नगर में निकले तो धार नगर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।

धार विधायक नीना विक्रम वर्मा से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों , स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों और भाजपा मंडलों एवं मोर्चो के कार्यकर्ताओ ने भी 50 से अधिक स्वागत मंचो से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस प्रकार का अभूतपूर्व स्वागत देख मुख्यमंत्री मोहन यादव अभिभूत हो गए।नगर में रोड शो के दौरान प्रमुख रूप से इनके लगे मंच विधायक नीना वर्मा का घोड़ा चौपाटी पर भाजपा नगर मंडल ने उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्वागत मंच लगाया। इसके अलावा महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, खेल प्रकोष्ठ, जाट समाज, सिख समाज, सेन समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, धार नर्सिंग कॉलेज, माली समाज, रजक समाज, व्यापारी संघ, यादव समाज, जैन समाज, अग्रवाल समाज, राठौर समाज, रामी माली समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंच लगाए गए थे।

रुकमणि तीर्थ स्‍थल पर किए दर्शन :
धार में जनसभा और आभार यात्रा के बाद मुख्‍यमंत्री मोहन यादव अमझेरा स्थित रुकमणि तीर्थ स्‍थल पहुंचे और मां अमका-झमका के दर्शन किए। धारनाथ और गढ़कालिका मंदिर के लोक निर्माण की मांग धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मांग की कि स्थानीय धारनाथ मंदिर के लोक निर्माण कराने की मांग की। गढ़कालिका जी के मंदिर के लोक निर्माण की मांग की।

सीएम की घोषणाएं

  • पीएम एक्सीलेंस कॉलेज
  • आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा
  • मांडव उद्वहन परियोजना के माध्यम से जिले में नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाने की तैयारी।
  • प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा घोषित की सोलर योजना होगी लागू।
  • धार जिले में बन रहे पीएम मित्र टेक्सटाइल्स पार्क से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार।



Related






ताज़ा खबरें