जनता कर्फ्यू के बढ़ाए जाने के आसार!


कलेक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस का यह स्टैन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। 


DeshGaon
घर की बात Published On :

 इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन या जनता कर्फ्यू और भी बढ़ाया जाएगा। इस बात के साफ संकेत कलेक्‍टर मनीष सिंह ने दिये हैं। ऐसे में अब ये तय माना जा रहा है कि जनता कर्फ्यू 16 मई से आगे बढ़ाया जाएगा।

manish-singh-indore

कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल इंदौर में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है लेकिन सतर्कता के लिए जनता कर्फ्यू बढ़ाना जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस का यह स्टैन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है।

शहर में अभी जनता कर्फ्यू के आदेश के तहत उद्योगों, ट्रांसपोर्ट नगर और गोदाम की गतिविधियों में काम करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और मालिकों को उनके कार्यालय तक आने-जाने के लिए तीन स्लाट तय किए गए हैं।

इसके तहत उद्योग, ट्रांसपोर्ट या गोदाम के कर्मचारी या अधिकारी सुबह आठ से दस बजे तक शाम छह से सात बजे तक और रात एक से ढाई बजे तक ही कार्यस्थल पर आ-जा सकते हैं। इन तीन टाइम स्लॉट की अवधि के अलावा इन लोगों का आना-जाना पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

इसके अलावा शहर की किराना दुकानें अभी सोमवार और गुरुवार को और ग्रामीण क्षेत्र की किराना दुकानें मंगलवार और शुक्रवार खुल रही हैं।

शहर की सब्जी मंडियां बंद करने के आदेश पहले की तरह यथावत हैं। दूध की दुकानें सुबह छह से दस बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक खुली रह रही हैं।

इसके अलावा विवाह कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं। सभी तरह की खेल गतिविधियों, साइकिलिंग आदि पर भी प्रतिबंध जारी है। सार्वजनिक परिवहन, निर्माण गतिविधियां, कृषि उपज मंडियां, शासकीय और अशासकीय कार्यालय भी बंद हैं



Related