महूगांव में सक्रिय हुई कांग्रेस, मन टटोलने से शुरु हुईं हैं चुनावी तैयारियां


महूगांव नगर परिषद पर कब्जा करना दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न  है। यहां पर विगत पंद्रह सालों से भाजपा का कब्जा है साथ ही लोकसभा व विधान सभा चुनाव में भाजपा को यहां से बड़ी बढ़त मिलती है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले सक्रीय हो गए हैं। महू तहसील के महूगांव नगर परिषद क्षेत्र में  कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का मन टटोलने से अपनी से  तैयारियां शुरू कर दी हैं। जबकि भाजपा अभी अपनी टीम ही तैयार करने में लगी हुई है।

प्रदेश के निकाय चुनावों में मुख्य रुप से कांग्रेस और भाजपा ही दो प्रमुख दल होंगे। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी हैं। महूगांव नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस बीते पंद्रह  साल से सपना देख रही है  लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन इस बार पूरी
तैयारी से मैदान में उतरने के इरादे से पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस की और से  इंदौर  के पूर्व पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय वर्मा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। वर्मा ने इसके लिए कार्यकर्ताओं की बैठक भी।  इसमें अध्यक्ष व पार्षद  पद के संभावित दावेदारों से आवेदन लेकर कार्यकर्ताओं का मन भी टटोला।

वर्मा के अनुसार इस बार पार्टी पूरी तैयारी तथा दावेदारों के राजनीति पकड़, उनके द्वारा अब तक राजनीतिक कार्यों की जांच कर सर्वे कराने के बाद ही  नाम तय होंगे और इन नामों की सूची प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को भेजी जाएगी। जहां से अंतिम निर्णय होगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपने आवेदन भी जमा कर दिए। वहीं भाजपा ने इस चुनाव को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष  वार्ड स्तर पर टीम तैयार कर रहे है जिन्हें मतदाता सूची पर नजर रखने के लिए कहा गया। ताकि गलत नाम हटवा सकें और सही नाम जुड़वा सकें।

पार्टी यह काम अपने स्तर पर कर रही है। उल्लेखनीय है कि महूगांव नगर परिषद पर कब्जा करना दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न  है। यहां पर विगत पंद्रह सालों से भाजपा का कब्जा है साथ ही लोकसभा व विधान सभा चुनाव में भाजपा को यहां से बड़ी बढ़त मिलती है। इसी के कारण कांग्रेस ने यहां विशेष ध्यान दिया और अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं।



Related