दुनिया के सबसे महंगे सांसद बने अनिल फिरोज़िया, मिलेंगे 15 हज़ार करोड़ रुपये!


– सेहत के प्रति जागरुकता के चलते हासिल हुई ये उपलब्धि
– स्वीकार किया था केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का चैलेंज
– रोजाना आठ किमी पैदल चलते हैं और एक घंटे की वर्जिश के साथ करते हैं योग


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोज़िया अपने आप को दुनिया का सबसे महंगा सांसद होने का दावा कर रहे हैं। वैसे अंकों की मानें तो उनका ये दावा गलत नहीं है। फिरोज़िया ने यह मुकाम केवल चार महीने में ही हासिल किया है। अब वे पंद्रह हज़ार करोड़ रुपये के दावेदार हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनका अपनी सेहत के प्रति जागरुक होना है।

कुछ महीने पहले तक भारी-भरकम शरीर वाले फिरोज़िया ने पिछले करीब चार महीनों में 15 किलोग्राम वजन कम किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हैं। जो इसी साल 24 फरवरी को उज्जैन आये थे।

इस दौरान मंच पर से जब गडकरी अपने विभाग की विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे थे तो उन्होंने फिरोज़िया को उनकी सेहत पर भी सलाह दे दी। तब फिरोजिया का वजन 126 किलोग्राम था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सांसद अनिल फिरोजिया को चैलेंज दिया था कि वे जितना वजन घटाएंगे विकास के लिए उन्हें उतने हज़ार करोड़ दूंगा। इस तरह फिरोज़िया अब 15 हजार करोड़ के हकदार हो गए हैं।

एनडीटीवी के मुताबिक इस बारे में पूछे जाने पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि अभी मैं विश्व का सबसा महंगा सांसद हूं, अभी 6000 करोड़ दिया है। विकास चल रहा है, मेडिकल कॉलेज मिला। मुझे पूर्ण विश्वास है 15 किलो वजन कम किया है तो और पैसा विकास कार्यों के लिये मिलेगा।”

मालवा की आबोहवा के अनुरुप अनिल फिरोज़िया भी खाने पीने के शौकीन थे लेकिन गडकरी के चैलेंज ने उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरुक किया और वे अब रोजाना आठ किलोमीटर पैदल चलते हैं। इसके साथ ही घंटे भर तक कसरत, योग और सेहते के अनुकूल खानपान भी उनकी दिनचर्या में शामिल है।

 



Related






ताज़ा खबरें