विद्यार्थियों की रुकी हुई छात्रवृत्ति के लिए इंदौर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने की सख़्ती


पुलिस ने कलेक्ट्रेट में युवक कांग्रेस को रोका, इस दौरान कार्यकर्ताओं पर ख़ासी सख्ती की गई


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। ज़िले में 14 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बीते दो साल से नहीं मिली है और इसी मामले को लेकर  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर ख़ासी सख़्ती की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं का ख़ासा पीटा गया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया कर रहे थे।

इंदौर में पिछले काफी समय से विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की हैं। ऐसे में कई विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में परेशानी आ रही है। युवक कांग्रेस ने इन्हीं विद्यार्थियों के सर्मथन में कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कई विद्यार्थी भी रैली में शामिल रहे। कांग्रेसियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी की। इस रैली की जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट में पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।  युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने इस पुलिस कार्रवाई को शिवराज सरकार की कायरता बताया।  भूरिया ने कहा वे छात्रों को शीघ्र छात्रवृति नहीं दिया गया तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।



Related






ताज़ा खबरें