एंटी माफिया मुहिमः छह जमीनों से हटाए अवैध निर्माण, भू-माफिया को 50 करोड़ की चपत


इस मुहिम के दौरान विवाद की भी आशंका थी और इसे देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इन जमीनों पर वर्षों से कब्जा था और यहां काफी पक्के निर्माण कर लिये गए थे।


DeshGaon
जबलपुर Updated On :

जबलपुर। स्थानीय प्रशासन ने माफिया के खिलाफ मुहिम चलाई। इस दौरान कबाड़ियों एवं माफियाओं के द्वारा लगभग 14 करोड़ की करीब 40 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

यहां 36 करोड़ की लागत के अवैध निर्माण पक्की दुकानें और गोदाम बनाए गए थे जिन्हें प्रशासनिक अमले ने तोड़ दिया, जिससे भू-माफिया को 50 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है। इस दौरान विवाद की आशंका भी थी और इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और  एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में थाना अधारताल अंतर्गत, खजरी खिरिया बायपास के पास  की सरकारी अवैध कब्जा कर पक्की दुकान एवं गोदाम तथा बाउड्री वाॅल का निर्माण कर लिया गया था।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान जो जमीनें खाली करवाई गईं उनमें…

  • नजर अली द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 9 हजार वर्गफुट में 14 पक्की दुकानों का निर्माण।
  • रमजान मार्बल द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 3500 बर्गफुट में 26 दुकानों का निर्माण।
  • नसीम कबाड़ी द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 2000 वर्गफुट में पक्की दुकान एवं गोदाम का निर्माण।
  • दीपक यादव द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 14 हजार 800 वर्ग फुट में नीव की प्लिंथ भरवाई गयी।
  • हाजी अली द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 5200 वर्ग फुट में बाउंड्री वाल का निर्माण।
  • रियाज खान द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 1 हजार वर्ग फुट में बाउंड्री वाल का निर्माण।

इस दौरान विवाद की आशंका भी थी। ऐसे में एएसपी उत्तर अगम जैन, एसडीएम नमःशिवाय अजरिया, एस डी एम  ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल अशोक तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी मोहम्मद इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)   मधुकर चैकीकर, तहसीलदार राजेश सिंह, तहसीलदार  नीता कोरी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 



Related