नरसिंहपुर कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस


गांधी चौक पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए जहां गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेता मनोहर लाल साहू ने माल्यार्पण किया। यहां कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी  और डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।  


DeshGaon
नरसिंहपुर Published On :

नरसिंहपुर। कांग्रेस ने 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया, तिरंगा रैली निकाली और भाषण में कहा कि लोकतंत्र का माखौल उड़ाने वालों को जनता जबाब देगी। जिस तरह से मप्र में अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस की सरकार गिराई गई उसका मुंहतोड़ जबाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

मप्र कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला मुख्यालय में भी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर गांधी चौक पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए जहां गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेता मनोहर लाल साहू ने माल्यार्पण किया। यहां कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी  और डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

आयोजन के जिला प्रभारी ओम रघुवंशी, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, गाडरवारा विधायक सुनीता पटैल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, लाखन सिंह पटैल, चंद्रशेखर साहू, सभी ब्लाक संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, भगवंत सिंह जाट, सुरेन्द्र पटैल मंझले भैया, अशोक काबरा, चंद्रप्रकाश यादव, मिलेन्द्र मनोहर साहू, नरेन्द्र अवस्थी समेत बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों की भी मौजूदगी रही। कांग्रेसियों ने कहा कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता तक सच्चाई पहुंचाएंगे और एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को सत्ता तक पहुंचाएंगे।

गांधी चौक से फिर सभी कांग्रेसजन सुभाष पार्क आए। जहां हुई सभा ने प्रभारी नेता ओम रघुवंशी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि 20 मार्च को ही लोकतंत्र का अपमान किया गया। कांग्रेस की सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराई गई। इसका जबाब जनता देगी। इस दौरान लोकतंत्र के रक्षा हमारा दायित्व की बात कहते हुए नेताओं ने शपथ भी दी। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।



Related






ताज़ा खबरें