नरसिंहपुरः मुंगवानी थाने में ऊर्जा हेल्प डेस्क शुरू, जरूरतमंद महिलाओं की होगी जल्द मदद


थाना मुंगवानी में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क की शुरूआत हो गई है जिसके जरिये अब पीड़ित महिलाओं को उनकी शिकवा-शिकायतें सुनने और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई आसान हो सकेगी। यहां हेल्प डेस्क का उदघाटन पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्राओं से कराया।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Updated On :
narsinghpur-urja-help-desk

नरसिंहपुर। थाना मुंगवानी में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क की शुरूआत हो गई है जिसके जरिये अब पीड़ित महिलाओं को उनकी शिकवा-शिकायतें सुनने और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई आसान हो सकेगी। यहां हेल्प डेस्क का उदघाटन पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्राओं से कराया।

एक मार्च को जिले के थाना मुंगवानी में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क की शुरुआत एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी सुनील शिवहरे, गोटेगांव एसडीओपी पुरूषोत्तम मरावी, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध राजेश्वरी कौरव, थाना प्रभारी मुंगवानी रोहित पटेल और अन्य नागरिकों की मौजूदगी में स्कूली छात्रा राजेश्वरी अहिरवार से फीता काटकर कराया गया।

यह ऊर्जा हेल्प डेस्क एक ऐसी इकाई है जो पुलिस के संपर्क में आने वाली जरूरतमंद महिला की मदद के लिए विशेष तरीके से उपयुक्त है। थाने की सामान्य प्रक्रियाओं जिसमें पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर या एनसीआर को दर्ज करने के साथ-साथ उस महिला को उसी समय वांछित सहायता विभिन्न शासकीय-अशासकीय संस्थानों से प्रदान कराने का सक्षम तथा तत्काल प्रयास किया जाता है।

girl-opens-urja-help-desk

इसलिए बनाई गई ऊर्जा हेल्प डेस्क – 

पीड़ित महिलाओं को संवेदनशीलता से सुनवाई मिले। उपयुक्त वातावरण में वह अपनी पीड़ा को व्यक्त कर सकें। उन्हें सुरक्षा का अहसास हो। वांछित सहायता मिल सके। महिला को अपने अधिकार और उन्हें पाने की प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सके।

सुनवाई के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकारी हों और प्रकरण में समुचित कार्रवाई की जा सके। आम जनता को महिला अपराधों के संबंध में जागरूक करने विशेष कार्यक्रम भी होंगे।



Related