COVID-19: 38 नए संक्रमित मिले, तीन बंदी व दो तीन सैन्यकर्मी भी


सागर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या अब 2833 हो गई है। इससे पहले शनिवार 38 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में अब जल्दी ही कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचने की आशंका है। शनिवार को मिल संक्रमितों में रहली जेल के तीन कैदी भी शामिल हैं।


DeshGaon
सागर Updated On :

सागर। जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या अब 2833 हो गई है। इससे पहले शनिवार 38 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में अब जल्दी ही कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचने की आशंका है। शनिवार को मिल संक्रमितों में रहली जेल के तीन कैदी भी शामिल हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन परेशान है। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि इन कैदियों के संपर्क में आए अन्य कैदियों की  भी  कोरोना जांच करवाई जाएगी। शनिवार को आए संक्रितों में सेना के तीन जवान भी शामिल हैं।

इसके अलावा कुल संक्रमितों में दो परिवार के ग्यारह सदस्य भी मिले हैं। इनमें चार महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। मकरोनिया के दुर्गा नगर निवासी एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। जिनमें 31 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती और 2 वर्षीय बच्ची शामिल है। नेहा नगर में 65 वर्षीय वृद्ध, 20 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय वृद्ध महिला और 12 वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित निकले हैं। फिलहाल सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

सदर कैंट से सेना के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है, जिनमें 24 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक और 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों के सैंपल जांच के लिए बीएमसी भेजे गए थे, यहां शनिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को बीएमसी में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस लाइन से भी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें 62 वर्षीय वृद्ध और 12 वर्षीय बच्चा शामिल है। इसके अलावा 10 वीं बटालियन से 26 वर्षीय जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Related