Covid-19: 23 नए मरीजों के साथ अब तक 2647 हुए कोरोना पॉजिटिव

DeshGaon
सागर Updated On :
covid-19 patients

सागर। जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच रविवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2647 हो गई है। संक्रमित मरीज शहर के विभिन्न इलाकों से मिले हैं।इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि कुछ को बीएमसी में भर्ती किया गया है। जांच रिपोर्ट में संतकंवर रामबाग सुभाष नगर निवासी 57 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पोद्दार कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती, मकरोनिया निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। कैंट से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 60 वर्षीय वृद्ध, 29 वर्षीय युवक और 43 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा बाघराज वार्ड निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 42 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवक शामिल है।

60 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में एक कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मनोरमा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की हालत अचानक बिगड़ने से उसने दम तोड़ दिया है।जिले में इस महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़कर 107 हो गई है।

डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को सीवियर निमोनिया की शिकायत थी।। फेफड़े में इंफेक्शन बहुत ज्यादा हो जाने के कारण मरीज सांस नहीं ले पा रहा था। इसी वजह से मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को थ्री लेयर कवर में पैक करके शव गृह में शिफ्ट कराया गया था, जहां शव नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है।



Related