हिंदू नागरिकों को अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार देना और घर में धारदार हथियार रखना सिखा रहीं भोपाल सांसद


भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक और विवादित बयान, मिशनरी स्कूलों को बताया वृद्ध आश्रम खोलने की वजह


DeshGaon
राजनीति Published On :
sadhvi pragya

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक नया बयान चर्चाओं में है। ठाकुर ने ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में यह बयान दिया। ठाकुर ने यहां सीधे-सीधे लोगों को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी। इसके अलावा भी साध्वी प्रज्ञा ने यहां लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने और लड़कियों को संस्कार देने जैसी तमाम शिक्षाएं मंच से दी। हालांकि उनकी तमाम बातें धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने वाली ही थी।

लव जिहाद पर बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू नागरिकों को सीख दी कि वे अपने बच्चों को संस्कारी बनाएं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वालों के साथ भी ऐसा ही कुछ होना चाहिए। यही बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को अपने घर पर हथियार रखनी चाहिए और सब्जी काटने वाली चाकू भी धारदार होनी चाहिए। उन्होंने दलील दी कि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।

ठाकुर ने यहां बजरंग दल भाजपा और युवा मोर्चा के नेताओं की हत्या पर भी बात की, उन्होंने कहा कि “उन्होंने हमारी हर्षा को चाकू से गोदा था बजरंग दल युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं को गोदा है काटा है…  तो हम भी सब्जी काटने वाले चाकुओं को जरा तेज रख लें पता नहीं कब ज़रूरत पड़ जाए।”

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यहां वृद्ध आश्रमों का कारण भी मिशनरी संस्थानों की स्कूली शिक्षा को बताया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं बढ़ाए उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे बच्चे आपके एवं आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे बच्चे मिशनरी संस्थानों में पढ़ेंगे तो स्वार्थी बन जाएंगे।

 



Related