कोर्ट में अपील के लिए पार्टी नेताओं के साथ सूरत पहुंच रहे राहुल गांधी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही पुलिस


सूरत कोर्ट के बाहर राहुल के सर्मथक मौजूद हैं। भाजपा ने कांग्रेस के इस तरीके को न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास बताया है।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सूरज में होंगे वे यहां स्थानीय कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई दो साल की सज़ा के खिलाफ अपील करेंगे। उन्हें कर्नाटक की एक सभा के दौरान मोदी सरनेम वाले बयान पर यह सजा दी गई है। कोर्ट ने इसे मानहानि करार दिया है और इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसेक बाद से देश की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। राहुल के आज कांग्रेसी नेताओं के साथ सूरत जाने को लेकर भाजपा भी परेशान दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल के साथ सूरत जाने में कोई बुराई नहीं है।

सोमवार को राहुल जब कोर्ट में होंगे तो उनके साथ कई कांग्रेस नेता भी साथ होंगे। कांग्रेस यहां एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता भी सूरत पहुंचे रहे हैं। इस बीच पुलिस की सख्ती भी जारी है। पुलिस ने अब तक कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

 

इससे अलग राहुल को मानहानि के मामले में और नोटिस मिल चुके हैं। एक नोटिस उन्हें मोदी सरनेम की ही मानहानि के मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दिया है तो दूसरा नोटिस उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता ने दिया है।

उत्तराखंड के हरिद्वार की एक अदालत में यह मामला दायर किया गया है। शिकायतकर्ता कमल भदौरिया ने आरोप लगाया कि जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी आरएसएस के लिए मानहानि हुई है। राहुल गांधी ने अपने इस बयान में आरएसएस कार्यकर्ताओं को “इक्कीसवीं सदी के कौरव” के रूप में संदर्भित किया था।

भदौरिया ने कहा कि राहुल जानते हैं कि कौरवों ने कितना घिनौना काम किया है, फिर भी आपने आरएसएस जैसे मेहनती, समर्पित और आत्म-बलिदानी संघ को कौरव कहा और यह भी कहा कि ये लोग ‘हर हर महादेव’ नहीं कहते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, ‘जय श्री राम’ मत बोलो जो आपकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है।

गांधी के बयान को “घृणित” बताते हुए, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को “कौरवों को खादी की हाफ पैंट पहनने और हाथों में छड़ी रखने” के लिए कहा था।

 



Related