साप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (31 जनवरी-06 फरवरी)

DeshGaon
सितारों की बात Published On :
weekly-horoscope-22-february-28-february

मेष – मेष राशि वाले जातकों को पूरे सप्ताह पारिवारिक महौल को लेकर चिंता रह सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।

वृषभ – नौकरी व्यवसाय में लाभ के स्थान पर हानि की आशंका अधिक हो सकती हैं। नए निवेश करने से पहले बड़े या गुरुजनों से सलाह जरूर लें। इस समय महत्वपूर्ण निर्णय लेना और नई परियोजाना शुरू करना नुकसानदायक हो सकता हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतित करेंगे।

मिथुन – लंबे समय से रुकी हुई कोई योजना में अचानक से गति मिलेगी, आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होगा। भूमि-भवन-वाहन के खरीद-फरोख्त से लाभ प्राप्त हो सकता है, पुरानी संपत्ति के निर्माण के योग हैं। संतान पक्ष के लिये समय उपयुक्त हो सकता हैं। प्रतियोगीता-परीक्षा के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। जिससे मन आनंदित रहेगा।

कर्क – इस सप्ताह आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख-शांति में कमी रहेगी। आपके विरोधियों एवं शत्रु पक्ष पर आपका प्रभाव रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में पूर्ण परिश्रम से किए गए कार्यों में लाभ प्राप्त होंगे।

सिंह – सिंह जातकों के लिए इस सप्ताह सरकार से संबंधित कार्यों में सहायता प्राप्त हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनों से विरोध एवं वैमनस्य हो सकता है। जिससे पारिवारिक सुख में कमी, माता-पिता को परेशानी हो सकती है।

कन्या – आपकी रुचि एक से अधिक कार्यों में हो सकती हैं। उच्चाधिकारी एवं वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं। कार्यस्थल पर शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, नौकरी व्यवसाय में अनावश्यक रुकावटों के कारण मन अशांत हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।

तुला – आय के स्त्रोत का विस्तार होगा। आपको अपनी मेहनत एवं परिश्रम से बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आग और बिजली से भय हो सकता है। परिजनों, मित्रों से अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक – जीवन साथी की तलाश कर रहे जातकों के विवाह योग हो बन सकता है या अपका रिश्ता पक्का हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्य करने से बचें और बुरे लोगों की संगत से दूर रहें वरना किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। व्यवसायीक यात्राओं को स्थगित करना उचित रहेगा। नहीं तो बड़ी हानि हो सकती है।

धनु – परिजनों व इष्टजनों के साथ गतिरोध बना रहेगा, किसी महत्वपूर्ण मसले पर उनका विरोध आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ा सकता है। अनावश्यक किसी से वाद-विवाद करने से बचें। आकस्मिक समस्याओं के कारण आर्थिक हानी संभव हैं। दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी रह सकती है।

मकर – अनावश्यक खर्च के कारण परेशानी हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में हानि, भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में रुकावट हो सकती है। बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। आर्थिक समस्याएं, शारीरिक कष्ट, दुर्घटना, बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी हो सकती है। इन सबके बावजूद आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होने के योग हैं।

कुंभ – नौकरी या निवास स्थान परिवर्तन की योजना को फिलहाल टालें वरना हानि हो सकती है। पारिवारिक मित्रों से रिश्तों में सूझ-बूझ से वाणी का प्रयोग करें अन्यथा आपके बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मीन – पारिवारिक जीवन में अशांति और कलह का वातावरण बना रह सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आपका स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा, कोई पुरानी बिमारी या रोग वापस लौट सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विरोधियों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे आपको तनाव देने की कोशिश करेंगे।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर