यात्री बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 के शव बरामद


सोमवार को सुबह करीब दस बजे यात्रियों से भरी एक बस यहां खलघाट में नर्मदा नदी पर बने पुल पर यह हादसा हुआ। इस बस में 40 यात्री सवाल थे। 


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

इंदौर। पुणे की ओर जा रही एक यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई है। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की ख़बर है। दोपहर करीब एक बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 13 यात्रियों के शव निकाले जा चुके थे बताया जा रहा है कि अब तब किसी का भी रेस्क्यू नहीं किया जा सकता है।

यह बस इंदौर से निकली थी और हादसा धार जिले के धामनोद में हुआ। सोमवार को सुबह करीब दस बजे यात्रियों से भरी एक बस यहां खलघाट में नर्मदा नदी पर बने पुल पर यह हादसा हुआ। इस बस में 40 यात्री सवार थे। हालांकि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बस में करीब 14-15 यात्री ही मौजूद थे।

यह बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। यह हादसा ब्रिज पर एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुआ और जब यह बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

हादसा आगरा – मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। इंदौर से निकलने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ही करीब 80 किमी दूर बस के साथ यह हादसा हो गया। संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।



Related






ताज़ा खबरें