कौन करे तिरंगे का सम्मान, कहीं भाजपा का झंडा उंचा तो कहीं जय हिंद नहीं जय कमलनाथ गूंजा


हर साल की तरह कई जगह से राष्ट्र ध्वज के अपमान की खबरें भी आईं।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। पंद्रह अगस्त यानी आज़ादी का दिन धूमधाम से मनाया गया। नेताओं और अधिकारियों ने झंडे फहराये और आम लोगों ने झंडे को सलामी दी। इस बीच हर साल की तरह कई जगह से राष्ट्र ध्वज के अपमान की खबरें भी आईं।

इन खबरों में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की गाड़ी में लगे उल्टे झंडे और भाजपा कार्यालयों में पार्टी के झंडे के नीचे फहराए गए तिरंगे की खबर अहम रही।

उच्च शिक्षा मंत्री और राजगढ़ के प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव की गाड़ी पर लगे उल्टे झंडे को लेकर खासा विवाद रहा।  नेता जी ध्वजारोहण के बाद परेड लेते समय जिस गाड़ी में सवार थे उसमें जो झंडा लगा था वह पूरे समय उल्टा लगा रहा।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, यही नहीं उल्टा झंडा लगा फोटो को मंत्री ने ट्वीट भी कर दिया लेकिन जब कुछ देर पर बाद उन्हें इस विवाद का पता चला तो उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया।

इस मामले में राजगढ़ पुलिस ने माना है कि झंडा उल्टा लगा था, लेकिन उस मामले में सिर्फ ड्राइवर पर कार्रवाई की गई और दो लोगों को नोटिस दिया गया है वहीं “एसपी राजगढ़ प्रदीप शर्मा ने कहा है कि जिप्सी में उल्टा झंडा लगाएं जाने के मामले में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही दो अन्य को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब मिलने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।”

हालांकि इसी गाड़ी पर मंत्री और एसपी और कलेक्टर जैसे जिले के सबसे जिम्मेदार अधिकारी भी सवार थे जो इसी उल्टे तिरंगे को देख रहे थे लेकिन उन्हें उनकी उस गलती के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया। इस मामले को कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने उठाया।

 

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। हालांकि यहां ध्वजारोहण नियमों के विरुद्ध हुआ। दरअसल तिरंगा पार्टी के आधिकारिक झंडे के नीचे था। इसे लकेर खूब विरोध भी हुआ।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने इसे भाजपा की साज़िश बताया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा…

हालांकि कांग्रेस खुद भी तिरंगे को लेकर विवादों में बनी रही। पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के सर्वेसर्वा कमलनाथ जब झंडा फहरा रहे थे तो उनके सर्मथकों ने जयहिंद के नारों के बीच कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए। इस वीडियो को खुद कांग्रेस ने भी ट्वीट किया।  इसे लेकर भाजपा के नेता राहुल कोठारी ने कांग्रेसियों की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने ट्वीट किया…

 

वहीं सेंधवा के कांग्रेस कार्यालय में भी विधायक ग्यारसी लाल रावत की मौजूदगी में तिरंगा उल्टा फहराया गया।

 

 

 



Related