एमपी: बजट में एक लाख नौकरियों का वादा, दो साल में शिक्षकों के लिए 17 हजार भर्ती


सिलेंडर महंगे होने पर कांग्रेस ने किया वॉक आउट, भाजपा ने बताया जीवन बदलने वाला बजट


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। विधानसभा में प्रदेश सरकार राजा अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। चुनाव से पहले आ रहे इस बजट में कई योजनाओं को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में कई बड़े दावे और वादे किए हैं। सत्ता पक्ष के नेताओं ने इस बजट को जनता का जीवन बदलने वाला बजट बताया है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि इस साल में मध्य प्रदेश की जनता पर कोई नया कर लागू नहीं किया जा रहा है और महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे इस दौरान लगातार महंगे हो रहे गैस सिलेंडर लेकर कांग्रेस विधायक सदन में पहुंचे। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने वॉक आउट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में कहा कि महिलाओं महीने के हजार रु देंगे और सिलेंडर और महंगा कर देंगे। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिलेंडर के दाम मध्य प्रदेश सरकार ने नहीं बढ़ाए बल्कि केंद्र सरकार ने बढ़ाए हैं और आप के नेता क्यों नहीं वहां बोलते!

एक नजर मध्य प्रदेश के बजट में की अहम बातों पर

  • कोई नया कर लागू नहीं होगा।
  • हायर सेकेंडरी में पहली डिवीजन में पास होने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
  • सरकार एक लाख नौकरियां देगी।
  • छिंदवाड़ा विश्व विद्यालय का नाम राजा शंकर शाह रखा गया।
  • दुग्ध उत्पादन में एमपी टॉप थ्री में शामिल।
  • दो साल में 17 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती।
  • किसान कल्याण के लिए 3 हजार 200 करोड़ का प्रावधान।
  • तीर्थ यात्रियों के लिए हवाई सफर के लिए 50 करोड़।
  • पीएम मातृ वंदना योजना के लिए एक हजार 466 करोड़।
  • हवाई पट्टियों के विकास के लिए 80 करोड।
  • आंगनबाड़ी के लिए 660 करोड़
  • नारी सशक्त होगी तो प्रदेश सशक्त होगा। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रु., महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रु. देंगे।
  • नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रु., लाडली बहना योजना के लिए 7 हजार करोड़ रु. मंजूर। ‘लाडली बहना’ के तहत महिलाओं को 1 हजार रु. / महीना दिया जाएगा।
  • आहार योजना अनुदान के लिए 300 करोड़ रु. दिए जाएंगे। युवाओं को स्वावलंबी बनाना सरकार की योजना है। इसके तहत 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएंगी।
  • देश के सकल घरेलू उत्पाद में हमारे प्रदेश का योगदान 3.6 % से बढ़कर अब 4.8 % हो चुका है। खेल विभाग का बजट बढ़ाया। खेलों के विकास के लिए 729 करोड़ रु.।
  • 2011-12 में प्रति व्यक्ति आय 30 हजार 497 रु. थी, अब 2022-23 में साढ़े तीन गुना तक बढ़कर 1 लाख 40 हजार 585 रु. हो गई है।

 

 



Related