लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस की दूसरी सूची, मप्र की दस सीटों पर प्रत्याशी तय


पार्टी ने तीन विधायकों को टिकिट दिया है, सतना में चुनाव दिलचस्प होगा क्योंकि यहां विधानसभा चुनावों का मुकाबला एक बार फिर दिखाई देगा।


DeshGaon
लोकसभा चुनाव 2024 Published On :

लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी लगातार प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस ने एक बार फिर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में मप्र की दस सीटों पर भी उम्मीदवार तय किए गए हैं। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा से नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे, उनका नाम तय हो चुका है। वहीं भिंड से दलित नेता फूल सिंह बरैया होंगे इसके अलावा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भी मैदान में होंगे।

कांग्रेस पार्टी की यह सूची बेहद अहम है क्योंकि पार्टी ने इस बार आठ नए लोगों को टिकिट दिया है वहीं छिंदवाड़ा से नकुल नाथ और पड़ोसी लोकसभा सीट बैतूल से  रामू टेकाम दो पुराने चेहरे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं।

छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। पार्टी ने तीन मौजूदा प्रत्याशियों को भी चुनाव में उतारा है। इनमें मंडला से ओमकार सिंह मरकाम, भिंड से फूल सिंह बरैया और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। सतना का मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि  बीते विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर सिद्धार्थ ने भाजपा के गणेश सिंह को हराया था और अब दोनों एक बार फिर मैदान में हैं।

पार्टी के बड़े नेता लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे यह फैसला पिछले दिनों हुई पार्टी की बैठक में लिया गया है। इसके मुताबिक दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 



Related