लोकसभा के स्टार प्रचारकः सूची में कई हारे हुए नेताओं के बीच भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री तो कांग्रेस ने अपने इकलौते सांसद को छोड़ा


दोनों ही सूचियों में विधानसभा में हारे हुए कई नेताओं के नाम


DeshGaon
लोकसभा चुनाव 2024 Updated On :

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों अहम दलों ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची की बात करें तो इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहला है और उनके पीछे 39 और नेताओं के नाम भी हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से जारी सूची में राहुल गांधी सबसे बड़ा चेहरा हैं हालांकि उनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

भाजपा की सूची में शामिल प्रमुख नामों की बात करें तो इनमें मोदी के बाद, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, डॉ. मोहन यादव, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी सहित कई स्थानीय तौर पर मजबूत नेताओं के नाम हैं। हालांकि मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। उनके अलावा साध्वी प्रज्ञा को भी स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है।

इसके अलावा जिन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है उनमें कई नेता ऐसे हैं जिनका कोई बड़ा जनाधार नहीं है और जो बड़ी रैलियां नहीं करते। ऐसे कई नेता केवल अपने इलाकों में ही सक्रिय रहते हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक

  1. नरेंद्र मोदी
  2.  जगत प्रकाश नडडा
  3.  राजनाथ सिंह
  4.  अमित शाह
  5.  नितिन गड़करी
  6.  शिव प्रकाश
  7.  डॉ. मोहन यादव
  8.  विष्णु दत्त शर्मा
  9.  महेंद्र सिंह
  10.  सतीश उपाध्याय
  11.  सत्यनारायण जटिया
  12.  जगदीश देवड़ा
  13.  राजेंद्र शुक्ल
  14.  शिवराज सिंह चौहान
  15.  भूपेन्द्र पटेल
  16.  ज्योदिरादित्य सिन्धिया
  17.  वीरेन्द्र कुमार खटीक
  18.  फग्गन सिंह कुलस्ते
  19.  स्मृति ईरानी
  20. . योगी आदित्य नाथ
  21.  भजनलाल शर्मा
  22.  देवेन्द्र फडनवीस
  23.  केशव प्रसाद मौर्य
  24.  हिमंत बिस्वा सरमा
  25.  विष्णु देव साई
  26.  हितानंद
  27.  प्रह्लाद पटेल
  28.  कैलाश विजयवर्गीय
  29.  जयभान सिंह पवैया
  30.  राकेश सिंह
  31.  लाल सिंह आर्य
  32.  नारायण कुशवाह
  33.  तुलसी सिलावट
  34.  निर्मला भूरिया
  35.  गोपाल भार्गव
  36.  ऐदल सिंह कंसाना
  37.  नरोत्तम मिश्रा
  38.  सुरेश पचौरी
  39.  कविता पाटीदार
  40.  गौरीशंकर बिसेन

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

वहीं कांग्रेस की बात करें तो यहां भी चालीस स्टार प्रचारकों की सूची ही जारी की गई है। इनमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नेताओं के अलावा मप्र के नेता शामिल हैं। इस सूची पर नजर डालें तो कांग्रेस ने प्रदेश में अपने इकलौते सांसद नकुलनाथ को ही स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। हालांकि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्टार प्रचारक की सूची में शामिल हैं। हालांकि इस सूची में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे विधायक जयवर्धन सिंह दोनों शामिल हैं। उनके अलावा रतलाम से प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति लाल भूरिया और उनके बेटे विक्रांत भूरिया भी इस सूची में शामिल हैं।

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी
  5. केसी वेणुगोपाल
  6. भंवर जितेंद्र सिंह
  7. दिग्विजय सिंह
  8. कमलनाथ
  9. अशोक गहलोत
  10. भूपेश बघेल
  11. सचिन पायलट
  12. जीतू पटवारी
  13. उमंग सिंघार
  14. विवेक तन्खा
  15. संजय कपूर
  16. अशोक सिंह
  17. गोविंद सिंह
  18. कांतिलाल भूरिया
  19. अजय सिंह
  20. अरुण यादव
  21. सीपी मित्तल
  22. एनपी प्रजापति
  23. जयवर्धन सिंह
  24. तरुण भनोट
  25. लखन घनघोरिया
  26. सज्जन सिंह वर्मा
  27. हेमंत कटारे
  28. राजेंद्र कुमार सिंह
  29. राम निवास रावत
  30. मीनाक्षी नटराजन
  31. आरिफ मसूद
  32. हिना कांवरे
  33. बाला बच्चन
  34. सुखदेव पांसे
  35. रजनीश सिंह
  36. विक्रांत भूरिया
  37. विभा पटेल
  38. साधना भारती
  39. कुणाल चौधरी
  40. आशुतोष चौकसे

 



Related






ताज़ा खबरें