खंडवा: सिरपुर गांव में अरबी निकाल रहे मजदूरों पर तेंदुए का हमला, चार लोग घायल


शनिवार को लच्छू पटेल के खेत में अरबी निकालने में 60 से अधिक मजदूर लगे हुए थे। यहां मजदूर काम मे लगे हुए थे कि इस बीच अचानक अरबी के पत्तों के बीच छुपे हुए तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
leopard-attack-khandwa

खंडवा। खंडवा शहर से लगे हुए सिरपुर गांव में तेंदुए के हमले में शनिवार को खेतों से अरबी निकाल रहे चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को लच्छू पटेल के खेत में अरबी निकालने में 60 से अधिक मजदूर लगे हुए थे। यहां मजदूर काम मे लगे हुए थे कि इस बीच अचानक अरबी के पत्तों के बीच छुपे हुए तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया।

अरबी निकाल रहे इन मजदूरों पर तेंदुए के अचानक हमले में अनिल, सावित्रीबाई समेत चार मजदूर घायल हो गए। इससे खेत मे भगदड़ मच गई और वहां काम कर रहे पुरुष-महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।

इस हमले में रूपेश पुत्र दल्लू बारेला निवासी बोरखेड़ा, अनिल पुत्र राधू निवासी बोरखेड़ा, उपेश पुत्र सुपदु और सावित्रीबाई पत्नी संतोष बारेला घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर मौके पर तेंदुए को देखने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भीड़ लगाकर खड़े रहे और दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को तलाशने में जुटे रहे। दोपहर तीन बजे तक तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका था।



Related






ताज़ा खबरें