आंखों देखीः वीवीआईपी जैसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंची कोरोना वैक्सीन


मौके पर जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, शहर पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य महकमे के क्षेत्रीय संचालक डॉ. वायएस ठाकुर और कई और बड़े अधिकारी हैं।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
जबलपुर Updated On :
covaxin-jabalpur-airport

जबलपुर। बुधवार 13 जनवरी, समय – शाम के लगभग 7 बज रहे हैं। जबलपुर के डुमना विमानतल पर विशेष चहल-पहल है। जैसे कि कोई वीवीआईपी आ रहा है। तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मीडियाकर्मियों की भीड़ और स्वास्थ्य महकमे की कई गाड़ियां।

स्वास्थ्य महकमे की गाड़ियां फूल-मालाओं से सजाई गई हैं। देखने-सुनने वाले लोग भी अचंभित व हैरत में है कि वैक्सीन आ रही है या फिर कोई वीआईपी।

मौके पर जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य महकमे के क्षेत्रीय संचालक डॉ. वायएस ठाकुर और कई और बड़े अधिकारी हैं। देखने-सुनने वाले लोगों को सुकून और हैरत भी है कि आ रही वैक्सीन के लिए इतना तामझाम दिखाया जा रहा है।

covaxin-2

वह कहते भी हैं कि मानव संकट को जरूर राहत देने वाला है पर उसके लिए इतना ज्यादा आडंबर करने की जरूरत नहीं थी। फिर भी लोगों को सुकून है कि वैक्सीन आई है।

पहली खेप में एक लाख 51000 डोज –

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. वायएस ठाकुर बताते हैं कि पहली खेप में  एक लाख 51 हजार डोज आए हैं। क्षेत्रीय संचालक कार्यालय से यह संभाग के आने वाले 8 जिलों जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सिवनी तक पहुंचाई जा रही हैं।

इसके लिए हर जिले से विशेष वाहन के साथ कम से कम छह-छह कर्मचारी और पुलिस व्यवस्था भी तैनात है। जबलपुर जिले में करीब 22000 हेल्थवर्कर्स को पहले चरण में यह टीका उपलब्ध कराया जाएगा।

covaxin-3

नरसिंहपुर में पहली खेप में 7 हजार 889 डोज –

नरसिंहपुर जिले के लिए पहली खेप में 7889 डोज पहुंचाए जा रहे हैं। पहले चरण में 405 लोगों को पहला डोज दिया जाएगा। इसके बाद 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।

नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ. पीसी आनंद के मुताबिक, यहां वैक्सीनेशन चार दिन तक चलेगा। जिले के करीब 6000 हेल्थवर्कर्स को सबसे पहले टीका उपलब्ध कराया जाएगा।

covaxin-4



Related