खरगोनः कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस सेवा दल ने निकाली किसान संघर्ष यात्रा


केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं दिल्ली बॉर्डर पर बैठे आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय खरगोन से बुरहानपुर तक कांग्रेस सेवादल ने किसान संघर्ष यात्रा निकाली।


kantilal-karma कांतिलाल कर्मा
घर की बात Published On :
khargone-kisan-yatra

खरगोन। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं दिल्ली बॉर्डर पर बैठे आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय खरगोन से बुरहानपुर तक कांग्रेस सेवादल ने किसान संघर्ष यात्रा निकाली।

बुधवार यात्रा को किसान संघर्ष यात्रा को रवाना करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने कहा कि यात्रा के माध्यम से रास्ते में आने वाले तीनों जिले के गांवो में किसानों को काले कानूनों के बारे में बताया जाएगा।

इन गांवों के किसानों को बताया जाएगा कि कैसे यह कानून उनके हकों पर कुठाराघात करने वाला है। इस दौरान पूर्व विधायक परसराम डंडीर भी मौजूद थे।

सेवादल जिलाध्यक्ष रविंद्र निखोरिया एवं नीमा गौर ने जानकारी दी कि यात्रा में जिले के किसानों के साथ सेवादल के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

यात्रा प्रभारी गोविन्द मिश्रा एवं दिनेश पांडे ने कहा कि खुद को मजबूत कहने वाली केंद्र सरकार अब देश भर में हो रहे विरोध से घबराई हुई है।



Related






ताज़ा खबरें