कटनी: मजाक-मजाक में दोस्त के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, हालत गंभीर


गंभीर हालत में सुखराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


DeshGaon
जबलपुर Updated On :
katni-compressor-incident

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की एक दाल मिल में काम करने वाले विनोद ठाकुर ने मजाक-मजाक में दोस्त सुखराम यादव के प्राइवेट पार्ट में दाल सुखाने वाली कंप्रेसर मशीन का नोजल लगा दिया, जिससे उसके पेट में हवा भर गई और उसकी हालत खराब हो गई।

गंभीर हालत में सुखराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुखराम यादव माधव नगर थाना क्षेत्र की एक दाल मिल में काम करता है। यहां जब सुखराम अपने कपड़े बदल रहा था, तब विनोद ठाकुर को मजाक सूझा और उसने मिल में दाल सुखाने वाले कंप्रेसर का नोजल सुखराम के इंटरनल पार्ट में लगा दिया।

इससे हवा तेजी से सुखराम के पेट में चली गई और उसके अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा। सुखराम की बिगड़ती हालत देखकर उसे पहले जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन ज्यादा हालत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि

आरोपी विनोद ठाकुर ने दाल सुखाने वाले एयर कंप्रेसर को सुखराम के प्राइवेट पार्ट में लगा दिया, जिससे उसके पेट में हवा चली गई और अंदरूनी अंगों में समस्या हो गई। उसे तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक है। आरोपी विनोद ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि शिवपुरी के तोमर बिल्डर्स के गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले परमानंद धाकड़ निवासी ग्राम गाजीगढ़ धौरिया के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी गई थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

हालांकि, यहां मृतक परमानंद के भाई धनीराम ने आरोप लगाया था कि आठ नवंबर की सुबह नौ बजे क्रेशर इंचार्ज राजेश राय से परमानंद का विवाद हो गया था, जिसके बाद राजेश ने साथियों के साथ मिलकर लेजम से परमानंद के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। इसकी वजह से उसके अंदरूनी अंग फट गए और परमानंद की मौत हो गई।



Related