डॉ. गणेश कुमार सोनी को कबीर साहित्य सम्मान


डॉ. गणेश कुमार सोनी निरंतर शिक्षा, साहित्य, सामाजिक एवं संस्कृति क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।


DeshGaon
नरसिंहपुर Published On :
kabir samman

नरसिंहपुर। स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ साईंखेड़ा निवासी गणित विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. गणेश कुमार सोनी को संत कबीर की 626वीं जयंती पर 31 वर्षों से कबीर साहित्य के लिए समर्पित संस्था साहित्य सहोदर के तत्वाधान में श्री जानकी रमण महाविद्यालय जबलपुर के सभागार में साहित्य संस्कृति एवं समाज के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर कबीर सम्मान से अलंकृत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप दुबे जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कपिल देव मिश्र की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ साहित्यकार गोटेगांव नरेश जैन जोगी एवं शरद भाई के विशिष्ट आतिथ्य में संस्था प्राचार्य एवं साहित्य सहोदर के अध्यक्ष डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी की मौजूदगी में उन्हें प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि डॉ. गणेश कुमार सोनी निरंतर शिक्षा, साहित्य, सामाजिक एवं संस्कृति क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

उन्हें बधाई देने वालों में संस्था संस्थापक सुरेश मिश्र विचित्र, डॉ. कौशल दुबे, राजसागरी, अभिमन्यु जैन, डॉ. आनंद राणा, बृजेश शर्मा, वीरेंद्र खरे सहित विभिन्न वर्गों के लोगों सहित पत्रकार बंधु शामिल थे।



Related