नरसिंहपुरः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति की अगुवाई में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च


– नए कृषि कानूनों के विरोध में जुटे दर्जनों गांव के किसान।
– पूर्व विस अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने कृषि कानूनों को बताया परेशानी का सबब।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
gotegaon-tractor-march

नरसिंहपुर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति की अगुवाई में गोटेगांव में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। हालांकि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बैलगाड़ी पर सवार रहे।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति समेत अनेक वक्ताओं ने कृषि कानूनों को किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया। इस दौरान ट्रैक्टर मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

मंगलवार 19 जनवरी को गोटेगांव में कृषि कानूनों के विरोध में हुए ट्रैक्टर मार्च में दर्जनों गांव के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। बता दें कि कि गोटेगांव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक एनपी प्रजापति का निर्वाचन क्षेत्र है।

gotegaon-tractor-march-3

यहां बिलवार के बगीचा में बड़ी सभा भी हुई जिसमें वक्ताओं ने कृषि कानूनों को किसानों के लिए नुकसानदेह और परेशानी का सबब बताया। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों के लिए बहुत अधिक घातक होंगे। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जमकर छीछालेदर की।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि नए कृषि कानून किसान और खेतीबाड़ी को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाएंगे। आने वाले समय में इनके परिणाम घातक होंगे।

gotegaon-tractor-march-2

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, लाखन सिंह पटेल, चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी विभाष जैन समेत अनेक जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने इसमें भाग लिया।



Related