घर का सुकून छीन रही महंगाई, कहीं सास-बहू तो कहीं बाप-बेटे में लड़ाई


पांचवें दिन भी यहां कांग्रेस और जिला महिला कांग्रेस मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी रही। यहां जनजागरण जागरूकता अभियान के तहत मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने केन्द्र और राज्य के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
कांग्रेस का प्रदर्शन


नरसिंहपुर। अरे, अरे देवी, यह क्या कर रही हो, इतने सारे तेल में सब्जी छौंक रही हो, कबाड़ा हो जाएगा। बाबूजी को तनख्वाह कितनी मिलती है 22 हजार, संविदा कर्मचारी हैं और तुम कढ़ाई में अंधाधुंध तेल छौंक रही हो।

तेल की कीमत 185 रू लीटर हो गई है। तेल कम डालो नहीं तो खाना मैं बनाने लगूंगी।

यह बात एक सास अपनी बहू से कह रही हैं। बहू इस उलाहने से चिढ़ गई और सब्जी का ज़ायका बिगड़ गया। ऐसी स्थिति अब कई घर परिवार में हो रही है। जिसकी लोग शिकायतें भी कर रहे हैं।

इसकी वजह है कि बाजार में किराना सामग्री के साथ खाद्य तेलों के दाम एक पखवाड़े में 15 – 20 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी।

सूरजमुखी का तेल 160 – से 170 रूपए लीटर, सरसों तेल 160 रूपए, सोयाबीन का तेल 125 से 145 रू लीटर,  फल्ली तेल 180 – 185 रूपए प्रति लीटर हो गया है।

खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से घर में अब सास-बहू, मां- बेटियों में बहस होने लगी है कि एक दो लीटर तेल एक पखवाड़े भी नहीं चल रहा है।

रसोई गैस वैसे ही 842 रूपए की हो गई है। किराना सामग्री के हाल तो यह हैं कि बजट बिगड़ गया हैं। गरम मसाला, लौंग , इलायची के दाम बढ़े हैं। ऐसे में कैसे घर गृहस्थी चलेगी।

उधर बाप-बेटों में भी अब वाद-विवाद…

एक पिता अपने बेटे को डांट रहा है कि दिन भर बाइक लेकर घूमते रहते हो ,पेट्रोल 100 रूपए में एक लीटर नहीं आ रहा है और तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है।

बेटा पिता से कह रहा है कि हम स्कूल और कोचिंग ही गए थे और कहीं नहीं। यही स्थिति भी अब तकरीबन सभी घरों में है। पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों में घर परिवार में ऐसे विवाद पिता पुत्र में, भाई-भाई में देखने मिल रहे हैं। बढ़ती मंहगाई घर परिवारों में शांति छिन्न भिन्न कर रही है।

पांचवे दिन भी मंहगाई के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस…  पांचवें दिन भी यहां कांग्रेस और जिला महिला कांग्रेस मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी रही। यहां जनजागरण जागरूकता अभियान के तहत मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने केन्द्र और राज्य के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा सिंघई, अस्सू नेमा, चंद्रप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाओं की मौजूदगी थी।



Related