गाडरवारा और एनएच-12 राजमार्ग पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन व चक्का जाम


जिले में गाडरवारा और एनएच-12 राजमार्ग पर कांग्रेस ने किसानों के सहयोग से जोरदार प्रदर्शन किया। चक्का जाम और प्रदर्शन को लेकर एनएच-12 तेंदूखेड़ा में कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने अगुवाई की।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
gadarwara-kisan-protest

– किसान कर रहे तीनों कृषि कानून वापस लेने मांग, खूब गूंजे ‘जीतेगा किसान-जीतेगा हिन्दुस्तान’ जैसे नारे।

नरसिंहपुर। देश की राजधानी दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए जिले में भी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

जिले में गाडरवारा और एनएच-12 राजमार्ग पर कांग्रेस ने किसानों के सहयोग से जोरदार प्रदर्शन किया। चक्का जाम और प्रदर्शन को लेकर एनएच-12 तेंदूखेड़ा में कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने अगुवाई की।

जिले में किसानों के समर्थन में गाडरवारा और तेंदूखेड़ा क्षेत्र में जमकर प्रदर्शन हुए। तेंदूखेड़ा में नेशनल हाइवे संख्या 12 स्थित भोपाल-जबलपुर मार्ग पर ग्राम पड़रिया के नजदीक कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के सहयोग से जोरदार प्रदर्शन किया।

देखिए वीडियो कैसा रहा किसानों का चक्का जाम –

लगभग आधा घंटे तक चक्का जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर विधायक डटे रहे। प्रदर्शन के मददेनजर यहां भी भारी पुलिस बल मौजूद रहा जबकि गाडरवारा में शांतिदूत तिराहा पर भी जाम की स्थिति रही। यहां पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चक्का जाम की वजह से दोनों तरफ मार्ग अवरूद्ध रहा।

इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों द्वारा जीतेगा किसान-जीतेगा हिन्दुस्तान जैसे नारे खूब लगाए गए।

देखें तस्वीरों में किसानों का चक्का जाम व प्रदर्शन –

एनएच – 12 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर ग्राम पडरिया के नजदीक विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन



Related






ताज़ा खबरें