बेमौसम बारिश से परेशान हैं किसान, खेतों में खड़ी फसल भी हो रही बर्बाद

DeshGaon
नरसिंहपुर Updated On :
खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल शनिवार की बारिश में भीग गई।


नरसिंहपुर। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों के खेतों पर कटी हुई गेहूं और फसल और भूसे के ढेर शुक्रवार और शनिवार को हुई बेमौसम बारिश से तरबतर हो गए। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले 24 घंटों में  प्रदेश में ओलावृष्टि और आंधी भी चल सकती हैं।

ग्राम समनापुर के रोशन सिंह पटेल ने लगभग 12 एकड़ में गेहूं लगाया है। बीते दिनों से मजदूरों से गेहूं की कटाई चल रही थी। गेहूं की कटे हुए ढेर खेत पर पड़े थे लेकिन शनिवार की दोपहर बाद हुई तेज बारिश और तेज चली हवाओं ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं के ढेर पानी से तरबतर हो गए हैं। एक अन्य किसान आनंद पटेल ने अपने एक और खेत के हिस्से में ग्रीष्मकालीन सोयाबीन की फसल लगाई थी उसकी भी कटाई साथ साथ चल रही थी लेकिन बेमौसम बारिश से सोयाबीन को खासा नुकसान हुआ है। वे कहते हैं कि सोयाबीन अब उठाने लायख भी नहीं है और संभव है कि खेतों में रोटावेटर चलाना पड़े।

नरसिंहपुर में सोयाबीन की फसल हुई खराब

खेतों के अलावा मंडियों और सहकारी समितियों में भी बारिश से नुकसान हुआ है। इलाके में कई मंडियों में खुले में में रखे गेहूं और दूसरी फसल बारिश से भीग गए।
कृषि उपज मंडी और सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेहूं के बोरे खुले आसमान तले रखे हैं। यहां व्यापारियों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कहीं कहीं ओलावृष्टि तो कहीं कहीं बारिश की संभावना है। ऐसे में अल्पकालिक तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं आंधी की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। शनिवार को घने बादलों और तेज बारिश से मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे लुढ़ककर 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का तापक्रम भी सामान्य से 6 डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते वर्ष इसी दौरान अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।

ऐसे में मौसम में आ रहा यह परिवर्तन खतरनाक माना जा रहा है। किसानों को आगे भी मौसम खराब होने की चिंता सता रही है। अब तक कई बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक मौसम में यह परिवर्तन जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहे हैं।



Related






ताज़ा खबरें