मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 3 महिलाओं को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

Manish Kumar
रीवा Updated On :
hywa crushed women

रीवा। शहर के बिछिया थाना अंतर्गत ख़ोर कोठी में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंची बिछिया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि अन्य दो महिलाओं के शव का पंचनामा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार सुबह तकरीबन 5 बजे ख़ोर कोठी निवासी तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह सड़क के करीब पहुंचीं, उसी समय लक्ष्मणपुर की तरफ से रीवा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार हाईवा (एमपी 17 एचएच 5519) ने उन्हें कुचल दिया, जिसके कारण मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई।

मृत महिलाओं की पहचान विंध्यवासिनी (54) पत्नी विजय द्विवेदी और शकुंतला शर्मा पत्नी मोरध्वज (62) निवासी कोठी के रुप मे की गई है। घायल महिला की पहचान हमीदा बानो पत्नी सलीम पठान के रूप में की गई है।



Related






ताज़ा खबरें