BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा- पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में होगी भाजपा की जीत


उन्‍होंने कहा कि पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री और हमारी राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जनता व्यापक समर्थन देगी।


DeshGaon
उज्जैन Published On :
vd sharma mandsaur

मंदसौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को दावा किया कि पांचों राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने शहर में हैं, जिनका रविवार की सुबह आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और थोड़ी देर बाद वे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे।

पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन आज सशक्त बना है।

पांचों चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री के प्रति पूरे देश की जो भावना है, पूरा जनमानस प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हर गरीब का जीवन बदलने का कार्य देश में हो रहा है। व्यापक समर्थन मोदी को इस देश के अंदर है।

उन्‍होंने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री और हमारी राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जनता व्यापक समर्थन देगी।

कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है और अब केवल अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करती है। आज अस्तित्व खो रही कांग्रेस का जो नेतृत्व है आज वही देश में अप्रासंगिक हो गया है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी की आलोचना नहीं करते। आज स्थिति ऐसी है कि इस देश के अंदर कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है।



Related






ताज़ा खबरें