बिपरजॉय का मध्यप्रदेश में असरः इन जिलों में शुरू हुई भारी बारिश


टीकमगढ़ और निवाड़ी में हुई बारिश, कई जिलों में होना है इसका असर


DeshGaon
हवा-पानी Updated On :

मध्यप्रदेश मौसम समाचार

भोपाल। बिपरजॉय के कारण मध्यप्रदेश में मौसम में निरंतर परिवर्तन दिखाई दे रहा है। कई जिलों में रात भर से वर्षा जारी है। प्रदेश में मानसून आगंतुक दस्तक देने की संभावना है।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा के लिए चेतावनी जारी की है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाओं की चलने और तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

तूफान का सबसे पहला असर निवाड़ी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। भोपाल राजधानी में गुरूवार सुबह से निरंतर वर्षा हो रही है।

दतिया, दमोह, रायसेन, खजुराहो, उज्जैन, सतना, और गुना जिलों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2-3 दिनों में मानसून प्रदेश में आ सकता है।

बिपरजॉय तूफान ने राजस्थान और गुजरात में भारी नुकसान की खबरें आई हैं। इसका प्रभाव मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, सतना, सीहोर, राजगढ़, बैतूल और देवास जिलों में बादल छाए हुए हैं। वर्षा का दौर भी निरंतर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, निवारी, ओरछा, दतिया, रतनगढ़, और पन्ना जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही सागर, दमोह, रायसेन, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, और ग्वालियर में मध्यम गरज के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, विदिशा, उदयगिरि, भोपाल, सीहोर, रायसेन, पूर्वी राजगढ़, सतना, कटनी, जबलपुर, और मंडला में दोपहर में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।