सिंह राशि वालों के लिए जानिए कैसा रहेगा साल 2022


यह साल संपत्ति खरीदने का एक अच्छा समय साबित हो सकता है, और विवाहित जोड़ों को संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। इस वर्ष आपकी सामाजिक स्थिति भी बढ़त देखने को मिल सकती है और आपके परिवार में इस दौरान शुभ कार्य भी हो सकते हैं।


DeshGaon
सितारों की बात Published On :
leo-rashifal-2022

सिंह राशि वाले जातकों को साल 2022 में जीवन के विभिन्न पहलुओं में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप बड़े ही आत्मविश्वास और कौशल से निपटने में कामयाब रहने वाले हैं। इस साल आपके परिवार में शांति बनी रहेगी।

छात्रों को शिक्षा में बाधाएँ आ सकती हैं। साथ ही इस साल आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता की वजह बन सकती है। यह साल संपत्ति खरीदने का एक अच्छा समय साबित हो सकता है, और विवाहित जोड़ों को संतान की प्राप्ति भी हो सकती है।

इस वर्ष आपकी सामाजिक स्थिति भी बढ़त देखने को मिल सकती है और आपके परिवार में इस दौरान शुभ कार्य भी हो सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो यूँ तो ये वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, परंतु जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट होने से आपके मानसिक तनाव में वृद्धि संभव है।

कॅरियर राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। खासतौर से 26 फरवरी के बाद आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता की प्राप्ति होगी। फिर चाहे आप नौकरी पेशा हो या व्यापारी, आपको संभवत: शुभ फल मिलेंगे। फिर मध्य अप्रैल के बाद आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने संबंध बेहतर कर सकेंगे। जिससे उनकी मदद से आपको पदोन्नति प्राप्त होगी। योग बन रहे हैं कि खासतौर से अगस्त से लेकर अक्टूबर का माह, आपके कॅरियर के लिए विशेष शुभ रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आप अपने पूर्व के हर अधूरे पड़े कार्य को समय पर पूरा करते हुए, उससे लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। हालांकि अक्टूबर के अंतिम चरण में कार्यक्षेत्र में, कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन संभव है। इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव उन नौकरीपेशा जातकों को मिलेगा, जो अपनी नौकरी में बदलाव का सोच रहे थे। साथ ही नवंबर माह में भी कई जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापारी जातकों की बात करें तो, उनके लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा।

शिक्षा राशिफल

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार, शिक्षा में आपको इस वर्ष भरपूर सफलता मिलने की संभावना है। खासतौर से वर्ष का शुरूआती समय आपके लिए उत्तम रहेगा, परंतु फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधान रहने की आपको आवश्यकता होगी। क्योंकि इस समय आप किसी कारणवश अपने मन को शिक्षा के प्रति केंद्रित रखने में असक्षम होंगे, जिसका सीधा प्रभाव आपकी आने वाली परीक्षा पर पड़ेगा। इसके बाद अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु बृहस्पति का मीन राशि में होने वाला गोचर, आपके पंचम भाव पर पूर्ण रूप से दृष्टि करेगा और इससे छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा। खासतौर से माध्यमिक शिक्षा से जुड़े जातकों को, पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। खासतौर से यदि आप किसी विदेशी कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेने का सोच रहे थे तो, इस समय आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी, वर्ष सामान्य से बेहतर ही रहेगा।

आर्थिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के वर्ष 2022 में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आर्थिक तंगी आ रही थी तो, साल की शुरुआत में उसमें सुधार आएगा। इसके बाद मध्य अप्रैल से, आपकी राशि के गोपनीयता के भाव में गुरु बृहस्पति का गोचर होने से, आपको कई माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान कुछ फिजूल खर्चों में भी इजाफा होने से, आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको सही बजट के अनुसार ही, धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के दौरान, आपके आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग भी बनाएगा। जिससे आप अपनी आमदनी में वृद्धि करने में सक्षम होंगे और इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी व आपको अपने हर मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

पारिवारिक जीवन

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन में, इस वर्ष आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। क्योंकि इस पूरे ही वर्ष आपके जीवन में कई अच्छे व महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। खासतौर से जनवरी से लेकर अप्रैल के मध्य तक, आप अपने मातृ पक्ष के लोगों के साथ किसी सुदूर यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। क्योंकि इस दौरान छायाग्रह केतु आपकी राशि के परिवार व घरेलू सुख-सुविधाओं के भाव में उपस्थित होंगे, जिससे उनके साथ यात्रा के योग बनेंगे। जहां आप घर के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करते हुए, आप उनके दिल की बात समझने में सक्षम होंगे। फिर अप्रैल से जुलाई तक परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। साथ ही यदि पिता को स्वास्थ्य कष्ट था तो, इस साल के अंत में उनकी सेहत में भी सुधार आने की संभावना अधिक है।

स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो, सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस वर्ष सामान्य ही फल प्राप्त होंगे। शुरूआत में आपकी सेहत में कुछ सुधार देखा जाएगा। खासतौर से वे जातक जो किसी गंभीर समस्या से पीड़ित थे, उन्हें इस दौरान कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद 12 अप्रैल को राहु ग्रह का मेष राशि में होने वाला गोचर भी, आपके नवम भाव को प्रभावित करेगा और इसके परिणामस्वरूप आपको कई मौसमी समस्या, जैसे: खांसी, जुकाम, बुखार, आदि होने का खतरा रहेगा। ऐसे में इस अवधि में सबसे अधिक अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। इसके अलावा जून से लेकर अक्टूबर के बीच आपको कोई संक्रमण होने की आशंका है, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव इस दौरान, आपकी राशि के संवेदनशील भावों को प्रभावित करेंगे।

प्रेम/विवाह राशिफल

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन में सामान्य ही बदलाव देखने को मिलेंगे। साल की शुरूआत में मंगल का आपके पंचम भाव में स्थित होना, इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आपको प्रियतम के साथ बातचीत करते हुए, अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की सबसे अधिक जरूरत होगी। ऐसे में उनसे बातचीत के समय भी अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, अन्यथा आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद संभव है। अप्रैल से लेकर मई के बीच भी किसी तीसरे अनजान व्यक्ति का हस्तक्षेप, आप दोनों के बीच समस्या उत्पन्न कर सकता है। हालांकि आप दोनों साथ मिलकर उस समस्या को हल करते हुए, अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में पूरी तरह सक्षम होंगे। सिंह राशि के विवाहित जातकों को इस वर्ष अपने दांपत्य जीवन में अच्छे फल प्राप्त होंगे। हालांकि, शुरूआती समय में आशंका अधिक है कि इस अवधि में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से परेशानी हो। क्योंकि आपकी राशि के विवाह के भाव के स्वामी इस दौरान रोग भाव में उपस्थित होंगे, जिसके चलते आपके तनाव में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली अंक – वर्ष 2022 में सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली अंक 5 है।

(जैसा कि भूमिका कलम ने बताया)
एस्ट्रोलॉजर भूमिका कलम का फेसबुक पेज