कर्क राशि वालों के लिए जानिए कैसा रहेगा साल 2022


साल के शुरुआत में ही मंगल का आपकी राशि के छठे भाव में गोचर हो रहा है जो कि कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। वहीं इस साल आपको आपके प्रेम जीवन में अपने साथी से बेहतर सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए रिश्ते और प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं।


DeshGaon
सितारों की बात Published On :
cancer-rashifal-2022

साल 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम वाला साल साबित हो सकता है। साल के शुरुआत में ही मंगल का आपकी राशि के छठे भाव में गोचर हो रहा है जो कि कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।

वहीं इस साल आपको आपके प्रेम जीवन में अपने साथी से बेहतर सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए रिश्ते और प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन साल के खत्म होते-होते दाम्पत्य रिश्ते में मिठास आ सकती है।

परिवार और जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कर्क राशि के जातकों को इस साल स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने की जरूरत है। हालांकि सितंबर में स्वास्थ्य में आराम मिल सकता है लेकिन पूरे साल छोटी-मोटी समस्याएं बनी रहेंगी।

कॅरियर राशिफल

कॅरियर के लिहाज से कर्क राशि के जातकों का साल 2022 अच्छा गुजरने की संभावना है। अप्रैल माह में आपके लिए कॅरियर के क्षेत्र में बेहतर योग बन रहे हैं। अप्रैल से लेकर सितंबर मध्य तक का समय आपके कॅरियर के लिहाज से उत्तम समय रहने वाला है। इस दौरान वैसे जातक जो नई नौकरी या फिर मनचाही नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। वे लोग जिन्हें ज्यादा काम के बदले काम फायदा मिलने की शिकायत रहती है उन्हें भी इस दौरान मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलने की भरपूर संभावना है। साल के अंतिम कुछ महीनों के दौरान आपका भाग्य प्रबल रहने की संभावना है। इस अवधि में आप करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस साल कॅरियर को लेकर आलस को त्यागें।

शिक्षा राशिफल

साल 2022 कर्क राशि के लिए शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इस साल अप्रैल मध्य से लेकर गुरु देव का आपकी शिक्षा के पंचम भाव पर विशेष प्रभाव होगा, जिसकी वजह से कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान जातकों का मन अपनी शिक्षा से प्रसन्न रहने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने की संभावना है। साल के अंतिम महीने यानी कि नवम्बर से लेकर दिसंबर तक का समय शिक्षा के लिहाज से आपके लिए अधिक अनुकूल रहने की सम्भावना है। इस दौरान जातकों को अच्छे अंकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

आर्थिक राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों के लिए साल 2022 की शुरूआत को छोड़ दें तो यह साल आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। साल के शुरूआत में शनि सप्तम भाव में मौजूद रहने वाला है जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अप्रैल के बाद शनि का गोचर कुम्भ राशि में होने जा रहा है। इस गोचर की अवधि के दौरान आपके आर्थिक जीवन में बेहतर बदलाव होने की उम्मीद है। इसकी वजह से अप्रैल से अगस्त तक का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी होने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने खर्च पर लगाम लगा पाएंगे। धन संचय का भी प्रबल योग बन रहा है। इस अवधि के दौरान आप शुभ फल प्राप्त करेंगे और आपके आर्थिक जीवन में आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस अवधि में आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

पारिवारिक राशिफल

साल 2022 कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। साल की शुरूआत उतनी बेहतर नहीं होगी। इस समय आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल रह सकता है। हालांकि अप्रैल महीने में बृहस्पति नवम यानी कि भाग्य भाव में स्थित रहेंगे। गुरु की शुभ दृष्टि आपके राशि पर रहने की वजह से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में हालिया चल रही पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। घरवालों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा और घर का माहौल भी सुखद रहने की संभावना है। आपस में प्रेम बढ़ेगा और सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। निजी और पेशेवर जीवन में भी आपको इस दौरान घरवालों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2022 स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने का साल है। साल के शुरूआत में शनि आपकी राशि के अनुसार सप्तम भाव में रहने वाला है जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोशिश रहे कि शरीर में पानी की कमी न हो। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। हालांकि दूसरी तरफ जनवरी के महीने में धनु राशि में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। इस गोचर से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके अंदर जुझारू प्रवृत्ति पैदा होने की संभावना है यानी कि आप स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करते दिख सकते हैं। खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें। साल के अंतिम कुछ महीने स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

प्रेम/विवाह राशिफल

कर्क राशि के जातकों को वर्ष की पहली तिमाही में प्रेम संबंधो में शुभ परिणाम हासिल होंगे, मध्य वर्ष में आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और सम्मान बना रहेगा। कर्क राशि के जातक जो वर्तमान में सिंगल हैं, उन्हें वर्ष के दूसरे भाग में कोई उपयुक्त साथी मिल सकता है। आपके सामाजिक और रोमांटिक जीवन में प्रबल जोश का बोलबाला होने की अधिक संभावना है। अपने दैनिक जीवन में भी, आप पहले से कहीं अधिक जीवंत और खुशमिजाज रहेंगे। इस वर्ष के दौरान आपको अपने सामाजिक अस्तित्व में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और यदि आप धैर्य से अपनी स्थितियों को नियंत्रित नहीं करते हैं, तो आपके रिश्ते में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। जून के महीने में मेष राशि में, आपकी राशि के पंचम यानी प्रेम भाव के स्वामी मंगल का गोचर होगा और वहां से वे अपने ही स्वयं के पंचम भाव को दृष्टि करेंगे। आप दोनों इस दौरान क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आपको आपके पार्टनर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। नजदीकियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली अंक – कर्क राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष भाग्यशाली अंक 2 रहने वाला है।

(जैसा कि भूमिका कलम ने बताया)
एस्ट्रोलॉजर भूमिका कलम का फेसबुक पेज