साप्ताहिक राशिफलः जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह (24 जनवरी-30 जनवरी)

DeshGaon
सितारों की बात Updated On :
weekly-horoscope-22-february-28-february

मेष: इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। यश व संबंधों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। जीवन में लंबी यात्रा से भविष्य में लाभ मिलने के योग बन रहा है। निकटतम व्यक्तियों के बुरे व्यवहार पर ध्यान न दें। किसी की बात से दिल दुख सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

वृषभ: व्यापार में हानि होने की आशंका है, जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। बड़े बुजुर्ग या गुरुजन की सलाह लेकर ही किसी नए काम की शुरुआत करें। शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। आय का प्रवाह नियमित होगा व संचय में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।

मिथुन: इस समय आपको संभलकर रहने की जरूरत है, कड़ी मेहनत करने के बाद भी लाभ में कमी होने की संभावना रहेगी जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है, शत्रु आपका अहित करने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी, जीवनसाथी के साथ भी कलह हो सकती है। शत्रुओं के गुप्त षड़यंत्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

कर्क: इस सप्ताह आर्थिक रूप से पिछड़ापन रहेगा, धन संबंधी परेशानियां अधिक रहेंगी। व्यावसायिक लाभ के लिए काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। आसान काम भी बहुत अधिक मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। परिजनों और दोस्तों के साथ वैचारिक युद्ध हो सकता है जिससे असंतोष रहेगा। आपका इस महीने किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि खुद पर काबू रखकर आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें।

सिंह: कार्ड के अनुसार इस सप्ताह बिजनेस के लिए अनुकूल नहीं है, व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएंगे आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा, जिससे मन में असंतोष व परिजनों से मन मुटाव बढ़ेगा। अकारण चिंताएं बढ़ेंगी तथा क्रोध व उत्तेजना में भी वृद्धि होगी। स्वजनों से विवाद न करें। आप लोगों को बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा।

कन्या: यह सप्ताह मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के हिसाब से अनुकूल समय है, समाज में यश में वृद्धि होगी, राजनीतिक माहौल में आपका रुतबा बढ़ सकता है। विरोधी आपके सामने चारों खाने चित्त होंगे। पुरानी चली आ रही बीमारियों से निजात मिलने का योग है। किसी को उधार देने से बचें अन्यथा उसे वापस पाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों पर विश्वास बढ़ेगा।

तुला: आर्थिक रूप से समय आपके पक्ष में है, आय के नए स्रोत खुलेंगे। संतान पक्ष एवं विद्यार्जन के लिए समय प्रतिकूल है। संतान को या संतान द्वारा आपको कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संभलकर रहने की आवश्यकता है, कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, बाहर का खाने से बचें। बेकार के कानूनी पचड़ों में फंसने से बचें, किसी की जमानत देने से खुद को रोकें। कागजी कार्यवाही करते समय कागजों को ध्यान से पढ़ें।

वृश्चिक: कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। संभव है कि आपको मेहनत के अनुकूल फल न प्राप्त हो। तत्पश्चात भी जो काम अब तक केवल दिमाग में ही थे, वे अब हकीकत के धरातल पर उतर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको जीतोड़ प्रयास करना पड़ेगा। गृहस्थी में भी सब ठीकठाक चलेगा। देवयोग से मिले किसी व्यक्ति से जीवन को नई दिशा मिलने की प्रबल संभावना है तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु: कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें। याद रखिए मित्रों के बिना कामयाबी मिल पाना आसान नहीं है। इसलिए उनसे अच्छे संबंध बनाए रखें। राहु केतु का प्रभाव मानसिक पीड़ा दे सकता है, कुत्तों और पक्षियों को भोजन कराएं। इससे न केवल आपका मन शांत होगा, बल्कि आने वाले कष्ट भी परेशान नहीं करेंगे।

मकर: इस सप्ताह सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम अपेक्षित हैं। इस समय मकान की मरम्मत अथवा भूमि या भवन पर व्यय कर सकते हैं, नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। खान-पान में लापरवाही न करें नहीं तो पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें वरना बड़ी मुसिबत में फंस सकते है। मित्रों या परिजनों संग कहीं घुमने जा सकते हैं।

कुंभ: सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे। इस समय सेवाभाव से कार्य करने से सम्मान की बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। रचनात्मक कार्य से आपकी प्रगति होगी, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आपको पूर्ण लाभ होने की उम्मीद है। पूरा सप्ताह आरामदायक रहेगा। फिर भी सप्ताहंत में थोड़ी सतर्कता बरतें।

मीन: इस सप्ताह पैतृक संपत्ति, विवादित संपत्ति के मामले में विजय प्राप्त होने के भी योग है, संपत्ति मिल सकती है। इष्ट मित्रों पर व्यर्थ में संदेह न करें। किसी भी निर्णय को लेने से पहले बड़े- बुजुर्गों की सलाह जरूर लें लेकिन अंतिम फैसलास्व-निर्णय से करें। नेतृत्व की क्षमता उभरकर सामने आएगी। कुछ परेशानियां जरूर आएंगी लेकिन बाधाओं के बाद भी लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।

– भूमिका कलम, टैरो कार्ड रीडर