दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां केस मिला, देश में अब तक कुल 10 मामले

DeshGaon
बड़ी बात Published On :
Monkeypox

नई दिल्ली। भारत में मंकीपॉक्स दसवां मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह पांचवां मामला है।

मंकीपॉक्स से संक्रमित 22 साल की महिला है, जिसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और महिला ने हाल-फिलहाल कहीं भी सफर नहीं किया है।

बता दें कि देश में मंकीपॉक्स के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से पांच दिल्ली से और पांच केरल से हैं। दिल्ली में मिले पांच संक्रमितों में से तीन नाइजीरियाई नागरिक हैं।

देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल के कोल्लम में पाया गया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

IAS अफसर शाह फैसल की प्रशासनिक सेवा में वापसी, बने उप सचिव –

IAS अफसर शाह फैसल की शनिवार को प्रशासनिक सेवा में वापसी हो गई और उन्हें केंद्रीय पर्यटन विभाग में उप सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाह फैसल ने सिविल सर्विस 2010 की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने तीन साल पहले आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया था लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने अपना मन बदल लिया।

पंजाब में वन एमएलए-वन पेंशन बिल को राज्यपाल की मंजूरी –

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के एक विधायक-एक पेंशन बिल को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। इससे पहले अब तक व्यक्ति जितने बार विधायक बनता था, उतने बार की अलग-अलग पेंशन जोड़ी जाती थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि वन एमएलए, वन पेंशन बिल को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे जनता के टैक्स का काफी पैसा बचेगा।

सोनिया गांधी फिर कोरोना पॉजिटिव, दो महीने में दूसरी बार संक्रमित –

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। शनिवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

सोनिया इससे पहले 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थीं, जिसके बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव अजय माकन भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

दिल्लीः 2136 कोरोना के नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम –

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गई जबकि नए संक्रमितों की संख्या 2136 रही। कोरोना का पॉजीटिविटी रेट शुक्रवार को 15.02 % दर्ज किया गया। अब एक्‍टिव मामलों की संख्या 8343 पर पहुंच गई है।



Related






ताज़ा खबरें