भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया नंदकुमार चौहान का पार्थिव शरीर


खंडवा के सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्थिव शरीर को दिया कांधा।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
nandu-bhaiya-dead-body
सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्थिव शरीर को दिया कांधा।


भोपाल। खंडवा के सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार चौहान बीते लगभग एक माह से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

उनका पार्थिव शरीर देर शाम भोपाल पहुंचा। भोपाल स्टेट हैंगर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नंदकुमार सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।

इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, विधायक अजय विश्नोई समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर से भाजपा प्रदेश कार्यालय अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। उनका अंतिम संस्कार 3 मार्च को उनके गृह गांव शाहपुर (बुरहानपुर) में होगा।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को मेदांता में भर्ती कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत देश-प्रदेश के विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए।



Related