कांग्रेस विधायक और वन मंत्री रहे उमंग सिंघार पर पांचवीं पत्नी ने लगाया दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, लंबी है आरोपों की फेहरिस्त


सिंघार महिलाओं को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं, उन पर भोपाल में भी एक मामला दर्ज हुआ था वहीं पत्नी पर भी नौकरानी से मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है


आशीष यादव आशीष यादव
बड़ी बात Published On :
rape charges on umang singhar

इंदौर। धार जिले की गंधवानी विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंगार पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य तथा पीड़ित महिला को मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में एफआईआर हुई है। उक्त महिला ने जबलपुर में यह शिकायत दर्ज करवाई थी जिसे धार भेजा गया और फिर धार जिले के नौगांव थाने में सिंगार के खिलाफ़ शिकायत दर्ज की गई है।

https://

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। बताया जाता है कि महिला से कुछ महीने पहले ही विधायक ने शादी की थी।

पांचवी पत्नी!
जिस महिला ने सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आवेदन में खुद को विधायक की पांचवी पत्नी बताया है।  नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत केस दर्ज किया है। धार जिले के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि गंधवानी विधायक पर महिला द्वारा शिकायत पर एफआईआर की है और अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उक्त महिला ने आरोप लगाया कि उमंग सिंगार में एक कार्यक्रम में हुई दोस्ती के बाद उनसे करीबी बढ़ा ली और लगातार फोन पर बात करने लगे। इसके बाद उन्होंने फोन पर ही महिला को शादी करने की बात कही और अपने साथ चलने को कहा। इस पर महिला राजी हो गई और सिंगार के साथ भोपाल में रहने लगी। इसके बाद वह धार में उनके घर पर भी रही। इस दौरान लगातार महिला के साथ संबंध बनाए गए। कुछ समय बाद महिला ने इसकी शिकायत की और शादी का दबाव बनाया। जिस पर उमंग सिंघार ने 16 अप्रैल 2022 को महिला से शादी कर ली।

इसके बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। विधायक द्वारा उसके साथ अक्सर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। इस दौरान जब भी महिला ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट भी हुई।

इस दौरान बार सिंगार ने महिला के साथ मारपीट करके कमरे में बंद कर दिया और ऐसे में महिला ने पुलिस को बुला कर खुद को बचाया। महिला के मुताबिक सिंगार के परिवार वाले भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला के मुताबिक वह अपने परिवार की प्रतिष्ठा के कारण अब तक चुप रही लेकिन इसके बाद उससे सहा नहीं जा रहा था इसलिए उसने पुलिस के पास आना बेहतर समझा।

गृहमंत्री ने की मामले के पुष्टि
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि इस महिला द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, गुजरात चुनाव प्रभारी और वर्तमान विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला और मानसिक प्रताड़ना का मामला नौगांव थाने में दर्ज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही सिंघार की पत्नी पर भी उनके ही घर पर खाना बनाने वाली एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज कर लिया था।

 

मई 2021 में महिला ने फांसी लगाई…

उमंग सिंगार पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले उनके घर में रहने वाली एक महिल ने खुदकुशी कर ली थी। मामला मई 2021 का है जब एक महिला ने विधायक सिंघार के भोपाल स्थित फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। इस मामले में भी सिंगार पर कई आरोप लगाए गए लेकिन बाद में यह मामला ठंडा हो गया। इसके अलावा उन पर अपनी पत्नी को पीटने का मामला भी दर्ज हो चुका है।

 

इस मामले में  38 वर्षीय महिला सोनिया भारद्वाज ने सिंघार के घर पर फांसी लगा ली थी। मृतक महिला अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी और विधायक की बेहद करीबी दोस्त थी। उनके द्वारा  एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

घटना से पहले महिला करीब एक महीने से मंत्री के घर पर ही रह रही थी हालांकि जिस समय यह घटना हुई थी तब सिंघार घर पर नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में बताया था कि महिला के सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री सिंघार का नाम है।



Related






ताज़ा खबरें