कांग्रेसी कार्यकर्ता सलमान खान की हत्या के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए दिग्विजय सिंह ने खजुराहो थाने पर दिया धरना


सिंह ने सलमान के परिवार को अपनी ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया।


DeshGaon
छतरपुर Updated On :

भोपाल। मतदान से ठीक पहले छतरपुर के राजनगर में हुई घटना में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के साथी सलमान खान की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को उनसे मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। खजुराहो में दिग्विजय सिंह ने सलमान के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सिंह ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। सलमान की हत्या का आरोप भाजपा अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर है। सिंह ने यहां भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी और उन वाहनों की जब्ती की मांग की जिनसे कुचलकर सलमान की हत्या की गई थी। सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के साथ रात भर थाने पर धरना देते रहे और उन्होंने वहीं रात भी गुजारी। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सलमान के परिवार से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी पूर्व पत्रकार अमृता सिंह दोपहर करीब एक बजे खजुराहो पहुंचे। सिंह यहां घटना के समय मौके पर मौजूद रहे लोगों से पूरी घटना का विवरण लिया। उन्होंने कहा कि सलमान कांग्रेस पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता था, हम सलमान की शहादत कभी नहीं भूल पाएंगे। सिंह ने यहां कहा कि सलमान का परिवार मेरा परिवार है और इस परिवार को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। दिग्विजय सिंह ने परिवार को अपनी ओर से परिवार को मदद देने का वादा किया है।

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों से भी  बात की और इस हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। सिंह ने अचरज जताया कि आरोपी भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी  को अब तक नहीं पकड़ा गया है और न ही  उन गाड़ियों की जब्ती नहीं हुई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता को कुचला गया। दिग्विजय सिंह के साथ राजनगर विधायक विक्रम सिंह नाती राजा, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी और महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा को मतदान से पहले अपने इलाके में भाजपा प्रत्याशी और उनके साथियों के द्वारा वोटरों को धमकाया  प्रलोभन दिया जा रहा है।इस पर कांग्रेस प्रत्याशी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचने के लिए निकले। इसके बाद दोनों का आमना सामना हुआ और कांग्रेस पक्ष के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी और उनके साथियों ने कांग्रेसी प्रत्याशी को मारने की कोशिश की। इस दौरान सलमान को पीटा गया और उन्हें गाड़ियों से कुचला गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ा है। पुलिस का यह रवैया भी सवालों में है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि भाजाप प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी हैं और इसीलिए पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।



Related