दमोह में आज होंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत


मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार 7 मार्च को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों में शामिल होंगी।


लक्ष्मीकांत तिवारी
दमोह Published On :
anandiben-patel-damoh

दमोह। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार 7 मार्च को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल पटेल 7 मार्च को प्रातः साढ़े नौ बजे जबलपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दमोह जिले के जलहरी हैलीपैड पहुंचेंगी जहां से प्रातः 10.20 बजे प्रस्थान कर रानी दुर्गावर्ती के सिंग्रामपुर में स्थित प्रतिमा स्थल पर प्रातः 10.50 बजे पहुचेंगी।

यहां पहुंचकर राज्यपाल पटेल रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी जिसके बाद सिंग्रामपुर ग्राम में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेंगी।

राज्यपाल पटेल प्रातः 11.10 बजे सिंग्रामपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल में रिसेप्शन और ग्रुप फोटोग्राफ गतिविधियों में हिस्सेदारी होंगी। प्रातः 11.30 बजे से 12.45 बजे तक राज्यपाल प्रदेश शासन के ट्राइबल वेल्फेयर डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित जनजातीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

इसके बाद दोपहर 12.45 बजे कार्यक्रम स्थल से ग्राम जलहरी हैलीपैड के लिये रवाना होंगी और दोपहर सवा एक बजे जलहरी हैलीपैड पहुंच कर हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर डुमना एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।



Related