धारः 27 मार्च से होगी गेहूं-चना ख़रीदी, प्रशासन ने पूरी की व्यवस्था


जिलेभर में कुल 109 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार पंजीयन को लेकर प्रशासन द्वारा दो बार तारीख बढ़ाई गई हैं। इसके बाद किसानों के पंजीयन का कुल आंकड़ा 60 हजार से अधिक पहुंचा है।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
dhar-crops-purchase

– किसानों को नहीं आने दी जायेगी परेशानी, सभी किसानों का गेहूं तुलाई होगा।

धार। जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं-चना की खरीदी का श्रीगणेश जल्द होने वाला है। 15 मार्च से चना खरीदी होना थी लेकिन बारिश व अन्य कारणों से खरीदी आगे बढ़ा दी गई। अब चना व गेहूं की खरीदी 27 मार्च से होगी।

जिलेभर में कुल 109 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार पंजीयन को लेकर प्रशासन द्वारा दो बार तारीख बढ़ाई गई हैं। इसके बाद किसानों के पंजीयन का कुल आंकड़ा 60 हजार से अधिक पहुंचा है।

सबसे पहले जनवरी से 20 फरवरी तक पंजीयन किया गया। इस दौरान सोसायटी कर्मियों की हड़ताल से पंजीयन कार्य प्रभावित हुआ। कम पंजीयन होने पर प्रशासन द्वारा 25 फरवरी तक पंजीयन तारीख बढ़ाई गई। इसके बाद इस माह एक से पांच मार्च तक भी किसानों का पंजीयन किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले में गेहूं के लिए 40 हजार और चना विक्रय के लिए 9 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया था, जबकि गत वर्ष जिले में बनाए केंद्रों पर गेहूं की 3 लाख मीट्रिक टन खरीदी की गई थी।

गेहूं के रकबे मे बढ़ोतरी हुई –

इस वर्ष जिले में रबी सीजन की फसलों की बोवनी 5 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसमें सर्वाधिक गेहूं की 2 लाख 92 हेक्टेयर में शामिल है। पिछले वर्ष गेहूं की बोवनी 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हुई थी और समर्थन मूल्य पर जिले से 3 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी।

वहीं इस बार गेहूं बोवनी का आंकड़ा 10 हजार हेक्टेयर में बढ़ने से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का लक्ष्य 3 लाख 80 हजार मीट्रिक टन का निर्धारित किया गया है।

जिला आपूर्ति निगम के एनएस मिश्रा ने बताया कि चना की खरीदी 27 मार्च 15 मई तक और गेहूं की खरीदी 27 मार्च से 5 मई तक होना है। वहीं जिले में गेहूं के 109 एवं चना-मसूर के 11 उपार्जन केन्द्र खोले गये हैं।

प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर प्रतिदिन समर्थन मूल्य पर चना व मसूर एक केंद्र पर एक दिन में 20 किसानों से खरीदी होगी। तय तिथि के 7 दिन में किसानों को केंद्र में चना तुलवाना होगा। वहीं जो किसान नहीं तुलवा पाता है तो इसके लिए अलग से एसएमएस किया जाए और फिर किसान को बुलाया जाएगा।

फ्लेटफार्म (ओपन केप) और सायलो केंद्रों में होगा भंडारण –

विपणन अधिकारी स्वाति रॉय ने बताया कि जिले में संस्थाओं से खरीदे गए गेहूं के भंडारण में परेशानी न आए, इसके लिए प्रशासन ने इस बार ओपन केप और सायलो केंद्रों पर ज्यादा फोकस किया है।

इससे किसान को कम समय मे गेहूं तुलाई हो जायेगी और समय भी बचेगा। यही वजह है कि 60 हजार मीट्रिक टन की क्षमता के सायलो बैग रहेंगे। सायलो बैग नागदा के सनोली व धार के पीपलखेड़ा में बनाया जा रहा है, जबकि 56 केंद्रों पर ओपन केप (प्लेटफार्म) बना दिए हैं।

इसके साथ ही सायलो केंद्र पर गेहूं रखने की क्षमता रहेगी जिसे किसान ट्रॉली के माध्यम से सायलो बैग में गेहूं खाली कर सकते हैं। शेष गेहूं वेयरहाउस व अन्य गोदामों में रखा जाएगा।

55 वेयरहाउस, फेल्टफार्म मंडी व अन्य जगह गेहूं रखने की जगह है। इन सभी को मिलाकर जिले में ढाई लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं रखने की जगह है।

समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए इस बार 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही मसूर की खरीदी के लिए भी 11 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं किसानों को गेहूं तुलाई के लिए 25 मार्च से ही मैसेज भेज दिए जाएंगे। उन्हें कई केंद्रों पर 27 मार्च को अपने उपज लेकर पहुंचना है। निर्धारित इसी के साथ एक दिन में किसानों केंद्र पर अपने उपज तुलवा सकते हैं।

59 हजार से अधिक ने कराया पंजीयन –

इस साल जिले में 59 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराए जबकि पिछले साल मात्र 40 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। यानी इस साल 20 हजार ज्यादा किसानों ने पंजीयन करवाए हैं।

पिछले साल जिले में 3 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी हुई थी जबकि 3 लाख 80 हजार मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। गेहूं खरीदी के लिए केंद्र तय हो गए हैं।

उपज बेचने के तीन दिन में आएगी किसानों के खाते में राशि –

उपज बेचने के तीन दिनों में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा गेहूं की खरीदी सोमवार से शुरू होगी। ई-उपार्जन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा टोर टू टोर बैठकें ली जा रही हैं।

आला अधिकारियों का दौरा जिले में चल रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं के इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

खरीदी केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था –

सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों और कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था करवाई जा रही है। किसानों व अन्य लोगों के लिए पीने के पानी, शौचालय, टेंट की व्यवस्था रहेगी। विशेषकर सभी सेंटरों पर कोरोना गाइजलाइन का पालन कराया जाएगा।

व्यवस्था पूर्ण हो गई है –

इस बार गेहूं तुलवाई में किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी केंद्र निर्धारित हो गए हैं। सभी प्लेटफार्म बन गए हैं और इस बार सॉयलो बैग हमारे पास हैं। इसमें हम 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं रख सकते हैं। बारिश भी होती है तो इस बार गेहूं गीला नहीं होगा और तैयारी पूर्ण हो गई है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

– आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर, धार

जिस दिन मैसेज उसी दिन आएं किसान –

किसानों से अनुरोध है जिस तारीख का मैसेज आए उसी दिन अपनी उपज केंद्र पर लेकर जाएं और उसी दिन अपनी उपज को तुलवाएं।

– एनएस मिश्रा, जिला खाद्य अधिकारी, धार



Related






ताज़ा खबरें