महिलाओं ने प्राइवेट बैंकों से लाखों रु कर्ज़ लेकर ठगों को सौंप दिये, जब ठगी का पता चला तो ट्रेन की पटरी पर जाकर बैठीं


महिलाओं ने ज्यादा ब्याज़ के लालच में किया यह काम, अब हो गया लाखों का कर्ज


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Updated On :

नरसिंहपुर। स्व सहायता समूह बनाकर महिला सदस्यों को लोन देकर और फिर उनसे ब्याज के साथ हर हफ्ते किस्त लेने वाले ने एक संगठन की महिलाओं को बड़ी चपत लगा दी और फरार हो गया। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक स्थानीय दंपत्ति करीब 25-30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले को एक हफ्ता गुजर चुका है और पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक उन्हें ठगने वाले ये लोग इंदौर के रहने वाले हो सकते हैं।

महिला सदस्यों से ठगी स्टेशन गंज रौंसरा में ऐसी दंपत्ति ने की है जो पिछले 15 सालों से वही रहता था और महिला सदस्यों को विभिन्न बैंकों से कर्ज लेकर समूह में बांटता था। उनसे हफ्ते दर हफ्ते ब्याज सहित राशि वसूलता था। योजनाबद्ध तरीके से इन महिला सदस्यों को यह झांसा दिया गया कि वे 3 प्रतिशत की दर पर महिलाओं को कर्ज दिलवा रहे हैं और महिलाएं चाहें तो उन्हें (उक्त दंपत्ति को) वही पैसा  5% की दर पर दे सकते हैं ऐसे में महिलाओं को दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की कमाई होगी।अतिरिक्त ब्याज पाने की लालच में महिलाओं ने न केवल खुद कर्ज लिया बल्कि इस पैसे को उक्त दंपत्ति के हवाले भी कर दिया।

काफी समय तक उक्त दंपत्ति ने महिलाओं से पैसा लिया और बैंक में दिया। बैंक के मैनेजर भी इन्हीं से किश्त लेते थे। ऐसे में महिलाओं का भरोसा पक्का होता गया लेकिन कुछ समय पहले दोनों पति पत्नी घर से अपना सामान उठाकर फरार हो गए। महिलाओं को इन ठगों का सही नाम भी नहीं पता है। महिलाओं के मुताबिक इनके दो आधार कार्ड हैं और दोनों पर नाम अलग हैं।

 

इसके बाद कर्ज लेने वाली महिलाओं की परेशानी शुरु हो गई है। उन्होंने जिन निजी बैंकों और एजेंसियों से कर्ज लिया था वे अब उन्हें परेशान कर रहे हैं और पैसे भरने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके बाद महिलाएं इतनी परेशान हो गईं थीं कि एक महिला ने नजदीकी रेलवे  पटरी पर जाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। महिला  ट्रैक पर जा बैठीं और इसी दरमियान जीआरपी की नजर उस पर पड़ी तो उसने महिला को बचाया और समझाइश देकर घर भेजा।

भाई ,इंदौर में है सोशल वर्करः महिला सदस्यों ने बताया कि ठगी करने वाले दंपत्ति का एक भाई इंदौर में सोशल वर्कर हैl जिसे हाल ही में कोई सम्मान भी मिला है l महिला सदस्य उस व्यक्ति की फोटो भी बता रही हैं।



Related