कांग्रेस ऑफिस में हो रहा था हनुमान चालीसा का पाठ तो बजरंग दल ने किया घेराव, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व पथराव


दोपहर लगभग ढाई बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के सामने पहुंच गए और घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
bajrang dal protest

नरसिंहपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ विवाद मध्यप्रदेश और नरसिंहपुर तक पुलिस व आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नरसिंहपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे तभी बजरंग दल उनका ने घेराव किया।

इतना ही नहीं, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और पथराव भी किया जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

कर्नाटक चुनाव के विवाद ने मध्यप्रदेश और नरसिंहपुर तक जोर पकड़ लिया है। शनिवार को कांग्रेस जनों ने बाहरी रोड स्थित जिला कांग्रेस दफ्तर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था जिस दौरान सूचना पर पुलिस ने दफ्तर के बाहर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी।

इसके बावजूद दोपहर लगभग ढाई बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के सामने पहुंच गए और घेराव करते हुए नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।

bajrang dal protest narsinghpur

दोनों तरफ से नारेबाजी और हंगामा काफी देर तक बना रहा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में घुसने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिसकर्मियों के साथ ही धक्का-मुक्की करने लगे और बेरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे।

इस दरमियान पुलिसकर्मियों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पानी के पाउच, जले ऑयल की बोतलें फेंकी और पथराव भी किया जिससे एक महिला आरक्षक पत्थर लगने से घायल हो गई।

blood of female police staff

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकड्स से आगे बढ़ने के प्रयास में पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम में पुलिस लगभग 7-8 घंटे परेशान होती रही।



Related






ताज़ा खबरें